World Cup 2023 के लिए भारतीय टीम की जर्सी हुई लॉन्च, कई बड़े बदलाव आये सामने 

(Photo Courtesy: Adidas Twitter)
(Photo Courtesy: Adidas Twitter)

भारत में होने वागे आगामी वनडे विश्व कप (World Cup 2023) की तैयारियां अब अपने आखिरी मोड़ पर आ गई हैं। इन्हीं तैयारियों के बीच भारतीय टीम (Indian Cricket Team) की विश्व कप के लिए नई जर्सी लॉन्च कर दी गई है। टीम इंडिया के आधिकारिक किट स्पॉन्सर एडिडास ने वीडियो शेयर कर नई जर्सी लॉन्च की है। भारतीय टीम की नई जर्सी बहुत खास है। नई जर्सी में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत पूरी टीम का अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है।

Ad

एडिडास ने अपने ऑफिशियल सोशल अकाउंट से टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च किया है। एडिडास ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भारत के प्रसिद्ध सिंगर और रैपर रफ्तार ने ‘3 का ड्रीम’ गाना गाया है। इस गाने पर ही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार खिलाड़ी नई जर्सी में नजर आ रहे हैं।

भारत के करोड़ों फैंस टीम इंडिया के तीसरे वनडे विश्व कप खिताब की जीत का इंतजार कर रहे हैं। इसी तीसरे खिताब के इंतजार को देखते हुए 3 का ड्रीम गाना बनाया गया है।

एडिडास ने टीम इंडिया के लिए जो जर्सी बनाई है वह बहुत आकर्षक है। भारतीय टीम के वर्तमान जर्सी से इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। नई जर्सी में कंधे की तीन सफेद धारियों के स्थान पर कंपनी ने भारतीय झंडे के तीन रंगो (केसरिया, सफेद और हरा) को रखा है। वहीं जर्सी के छाती के बाईं ओर बीसीसीआई का लोगो और उसके साथ दो सितारे हैं। यह दो सितारे भारतीय टीम की दो वनडे विश्व कप 1983 और 2011 की जीत को दर्शाते हैं।

आपको बता दें कि 5 अक्टूबर से क्रिकेट के महाकुंभ यानी वनडे विश्व कप की शुरुआत होने वाली है। इस विश्व कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होना है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications