Akash Deep maiden Test Fifty: ओवल में चल रहे पांचवें टेस्ट मैच में बतौर नाइटवॉचमैन बल्लेबाजी करने आए आकाशदीप ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ दिया है। आकाशदीप ने अपना मेडन पचासा जड़ने में 70 गेंदे ली हैं। इस दौरान उन्होंने 9 चौके लगाए हैं। यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर वह अब तक तीसरे विकेट के लिए 100 से अधिक रन जोड़ चुके हैं।इससे पहले जैक क्रॉली ने आकाशदीप को जीवनदान दिया था। 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्रॉली ने उनका कैच छोड़ दिया था। उस वक्त उन्होंने मात्र 21 रन बनाए थे। हालांकि इसकी पहली गेंद पर जॉश टंग ने लेग बिपोर की अपील की थी जिसे अंपायर ने खारिज कर दिया था। 10 टेस्ट मैच खेल चुके आकाशदीप ने 15 पारियों में अबतक 148 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 51 रन हो चुका है।आकाशदीप ने हासिल की बड़ी उपलब्धियांयशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 107 रन जोड़ने वाले आकाशदीप ने कई रिकॉर्ड बना लिए। साल 2023 के बाद किसी नाइटवॉचमैन के साथ मिलकर बनी ये सबसे बड़ी साझेदारी है। साल 2024 में शुभमन गिल और कुलदीप यादव ने मिलकर 55 रन की साझेदारी की थी। जबकि 2023 में रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा के बीच 42 रन की साझेदारी हुई थी। 66 रन बनाकर जेमी ओवरटन का शिकार बने आकाशदीप साल 2011 के बाद नाइटवॉचमैन के रूप में आकर पचासा मारने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। इसी मैदान में इंग्लैंड के ही खिलाफ़ अमित मिश्रा ने नाइटवॉचमैन के रूप में 84 रन की पारी खेली थी। आकाश दीप का विकेट 177 के टोटल पर गिरा। मैच के दूसरे दिन भारत ने साई सुदर्शन का विकेट 70 के टोटल पर गंवाया था। इसके बाद आकाश ने यशस्वी के साथ मिलकर इंग्लैंड के गेंदबाजों को खूब परेशान किया। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके लगाए। आकाश जब आउट हुए, तब वह भारत की इस पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री मारने वाले बल्लेबाज थे। भारतीय टीम की कुल बढ़त 150 के पार जा चुकी है। ओपनर यशस्वी जायसवाल का साथ देने के लिए अब क्रीज़ पर आ चुके हैं कप्तान शुभमन गिल। यशस्वी अपने शतक से 16 रन दूर हैं।