मैं तो कमेंट्री ही नहीं कर रहा था...ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर अंबाती रायडू ने दी बड़ी सफाई

अंबाती रायडू ने ट्वीट कर दी बड़ी प्रतिक्रिया (Photo Credit - BCCI)
अंबाती रायडू ने ट्वीट कर दी बड़ी प्रतिक्रिया (Photo Credit - BCCI)

Ambati Rayudu : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू इस वक्त आईपीएल 2024 में कमेंट्री कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर उनका एक बयान वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के कप्तानी की आलोचना की थी। हालांकि अब रायडू ने इसको लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया था और उस दिन मैं कमेंट्री बॉक्स में भी नहीं था।

Ad

दरअसल आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद ये खबरें सामने आई थीं कि अंबाती रायडू ने कमेंट्री के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ के कप्तानी की आलोचना की है। रायडू ने कहा,

ऋतुराज गायकवाड़ डेथ ओवर्स में सही तरह से फील्डिंग नहीं लगा पाए। उनकी कप्तानी खराब रही और उसमें एक्सपीरियंस की कमी साफतौर पर दिखी।

अंबाती रायडू ने गलत खबर फैलाने का लगाया आरोप

हालांकि अब रायडू ने अपने इस बयान को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि उस दिन वो कमेंट्री ही नहीं कर रहे थे तो इस तरह का बयान कैसे दे सकते हैं। रायडू ने एक ट्वीट करके कहा,

जिस दिन का ये बयान बताया जा रहा है, मैं उस दिन कमेंट्री ही नहीं कर रहा था। मैं अपने फॉर्म पर आम इकट्ठा कर रहा था। कृप्या कुछ भी जिम्मेदारी से लिखें और झूठी खबरें ना फैलाएं।
Ad

आपको बता दें कि अंबाती रायडू आईपीएल से संन्यास के बाद कमेंट्री ही कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम का भी चयन किया है, जिसमें कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। उन्होंने अपनी इस टीम में हार्दिक पांड्या को शामिल नहीं किया है। इसके अलावा उनकी टीम में संजू सैमसन और केएल राहुल का भी नाम नहीं है। इसकी बजाय रायडू ने रियान पराग और शिवम दुबे का चयन किया है। बैकअप तेज गेंदबाज के तौर पर रायडू ने मयंक यादव को सेलेक्ट किया है, जो आईपीएल 2024 में सबसे तेज गेंद डालने वाले गेंदबाज हैं। शुभमन गिल को भी अंबाती रायडू ने अपनी टीम में सेलेक्ट नहीं किया है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए अंबाती रायडू की भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रियान पराग, रिंकू सिंह, दिनेश कार्तिक, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications