5 बड़े खिलाड़ी जो IPL में CSK और MI दोनों का रह चुके हैं हिस्सा, कई दिग्गज शामिल 

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (Photo Credit_iplt20.com)
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (Photo Credit_iplt20.com)

5 Big Players Player for both CSK and MI IPL: आईपीएल के इतिहास की 2 सबसे बेहतरीन और फैंस की चहेती टीमों में शुमार चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज महामुकाबला होने जा रहा है। आईपीएल के 18वें सीजन में 5-5 बार की चैंपियन ये दोनों ही टीमें एक-दूसरे से टक्कर लेने के लिए तैयार है। ये ब्लॉकबस्टर मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।

Ad

आईपीएल में सबसे सफलतम टीमें चेन्नई और मुंबई जब आपस में टक्कर लेने उतरती हैं तो रोमांच अपने पूरे चरम पर होता है। इस मेगा इवेंट में दोनों ही टीमों से एक से एक दिग्गज खिलाड़ी खेले हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी खिलाड़ी जो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमों से खेले हैं। तो चलिए आपको बताते हैं वो 5 बड़े खिलाड़ी जो IPL में CSK और MI, दोनों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

5. आशीष नेहरा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने आईपीएल में अपना खास नाम कमाया है। ये दिग्गज गेंदबाज इस लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीमों से खेलने में सफल रहा है। नेहरा ने 2008 में अपने आईपीएल की शुरुआत मुंबई इंडियंस से की। जिसके बाद वो 2014 और 2015 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स में खेले।

4. माइकल हसी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे माइक हसी आईपीएल में भी एक जबरदस्त बल्लेबाज रहे हैं। माइक हसी इस मेगा लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों के लिए खेले हैं। हसी ने अपने करियर की शुरुआत ही चेन्नई सुपर किंग्स से की थी लेकिन 2014 में वो मुंबई इंडियंस का हिस्सा एक सीजन के लिए बने।

3. ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो का टी20 फॉर्मेट में बड़ा नाम है। ये कैरेबियाई खिलाड़ी आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों टीमों से खेला है। उन्होंने 2008 से 2010 तक 3 सीजन मुंबई इंडियंस में खेले। इसके बाद वो चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते रहे। हालांकि बीच में 2 सीजन जरूर गुजरात लॉयंस में गए लेकिन 2022 के अपने आखिरी सीजन तक चेन्नई में खेलते रहे।

2. हरभजन सिंह

भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिन गेंदबाज रहे हरभजन सिंह को आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम से खास पहचान मिली है। वो इस टीम में अपने पहले ही सत्र से लेकर 2017 तक खेलते रहे। इसके बाद भज्जी की टीम बदली और वो 2018 और 2019 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले।

1. अंबाती रायडू

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू आईपीएल में सबसे अच्छे बल्लेबाजों में शुमार रहे हैं। इस बल्लेबाज ने अपना पूरा आईपीएल करियर 2 टीमों के बीच निकाल दिया। उन्होंने 2009 में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल करियर की शुरुआत की। जिसके बाद वो 2017 तक इसी टीम से खेलते रहे। इसके बाद 2018 में वो चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने और 2023 तक इस टीम से खेलते रहे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications