आंद्रे रसेल ने हारिस रऊफ की गेंद को भेजा स्टेडियम के बाहर, 351 फीट ऊपर पहुंची गेंद, शाकिब अल हसन का रिएक्शन हुआ वायरल

आंद्रे रसेल ने काफी लंबा छक्का लगाया (Photo Credit - @LA_KnightRiders/lakriders Screenshots)
आंद्रे रसेल ने काफी लंबा छक्का लगाया (Photo Credit - @LA_KnightRiders/lakriders Screenshots)

Andre Russell Hits 107 Meter Six vs Haris Rauf : टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद इन दिनों अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट खेली जा रही है। इस लीग में दुनिया भर के कई बेहतरीन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल भी इस लीग का हिस्सा हैं और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ भी खेल रहे हैं। इन दोनों प्लेयर्स की टीम के बीच जब मुकाबला हुआ तो फिर आंद्रे रसेल ने हारिस रऊफ के खिलाफ 107 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। उनका ये छक्का इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी।

मेजर लीग क्रिकेट का चौथा मुकाबला सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न ने बेहद आसानी के साथ लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। हालांकि इससे पहले आंद्रे रसेल ने लॉस एंजिल्स के लिए काफी तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने 25 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 40 रन बनाए।

आंद्रे रसेल ने हारिस रऊफ के खिलाफ 107 मीटर लंबा छक्का लगाया

इस दौरान रसेल ने सैन फ्रांसिस्को के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के खिलाफ 107 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। उनका ये छक्का हवा में 351 फीट ऊंचा गया। ये छक्का इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। इस जबरदस्त शॉट को देखकर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन भी हैरान रह गए और उनका रिएक्शन देखने लायक था। आप भी देखिए किस तरह से आंद्रे रसेल ने हारिस रऊफ की गेंद को स्टेडियम के बाहर भेज दिया।

यह पहली बार नहीं है जब आंद्रे रसेल ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के खिलाफ इतना लंबा छक्का जड़ा हो। उन्होंने 2023 के सीजन में भी इसी टीम के खिलाफ 108 मीटर का लंबा छक्का लगाया था। उस छक्के के वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं।

आपको बता दें कि आंद्रे रसेल की धुआंधार पारी के बावजूद नाइट राइडर्स को हार का सामना करना पड़ा। इपहले खेलते हुए नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में 165/6 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में सैन फ्रांसिस्को की टीम ने 15.2 ओवर में ही टार्गेट को हासिल कर लिया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications