Hindi Cricket News - कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अनिल कुंबले ने सहयोग राशि देने का ऐलान किया

 अनिल कुंबले
अनिल कुंबले

Ad

कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया भर में चल रही जंग के बीच भारत के कई क्रिकेट खिलाड़ियों ने डोनेशन राशि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद हर कोई आगे आकर अपनी सहयोग राशि दे रहा है। इस कड़ी में पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले का नाम भी जुड़ गया है। अनिल कुंबले ने दो अलग-अलग राहत कोष में राशि दी है।

ट्विटर पर ऐलान करते हुए कुंबले ने कहा "कोरोना को बॉल आउट करने के लिए हमें एक साथ आकर लड़ना होगा। मैंने प्रधानमंत्री केयर्स फंड और सीएम रिलीफ फंड में विनम्र सहयोग राशि दी है।" हालांकि अनिल कुंबले ने अपनी राशि का खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: 3 भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे ज्यादा राशि दी

अनिल कुंबले ने देश के साथ ही अपने गृह राज्य कर्नाटक प्रदेश की चिंता करते हुए वहां भी सहयोग राशि देने का ऐलान किया। संकट की इस घड़ी में कई पूर्व और वर्तमान भारतीय खिलाड़ी आगे आए हैं। इस क्रम में कुंबले ने भी इस नेक कार्य में हिस्सा लिया। उनसे पहले उनके साथ खेल चुके सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, गौतम गंभीर भी सहयोग राशि देने का ऐलान कर चुके हैं।

रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, लक्ष्मीरतन शुक्ला भी अपनी सहयोग राशि का ऐलान कर चुके हैं। पुरुष क्रिकेट के अलावा महिला क्रिकेटर भी आगे आईं हैं। 16 वर्षीय खिलाड़ी ऋचा घोष ने 1 लाख और मिताली राज ने दस लाख रूपये सहयोग राशि देने का ऐलान किया है।

उल्लेखनीय है कि चीन के वुहान शहर से शुरू हुए इस वायरस से 35 हजार से ज्यादा जानें विश्व भर में जा चुकी है। 7 लाख से भी ज्यादा लोग संक्रमित हैं और हर दिन नए पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। इस विकट परिस्थिति में हर भारतीय नागरिक एक साथ खड़ा नजर आ रहा है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications