3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने कोरोना की लड़ाई में सबसे ज्यादा राशि दान में दी है

विराट-रोहित
विराट-रोहित

कोरोना वायरस जैसी महामारी से विश्व समुदाय की लड़ाई काफी लम्बी हो गई है। दुनिया भर में इस बीमारी से सात लाख से भी ज्यादा संक्रमित हैं और हजारों लोग अब तक मारे जा चुके हैं। क्रिकेट सहित अन्य सभी खेल इस समय रुके हुए हैं। खिलाड़ी अपने घरों में बंद हैं। हर जगह लॉक डाउन चल रहा है। भारत में भी कोरोना के कई संक्रमित हर दिन मिल रहे हैं। इस भयानक स्थिति में प्रधानमंत्री ने कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से देश को संबोधित किया और कुछ राशि डोनेशन के लिए देने की अपील भी की।

Ad

तमाम तरह के बड़े और छोटे लोग सहायता राशि के साथ आगे औए। इस कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ वर्तमान और पूर्व क्रिकेटर भी जुड़े। उन्होंने भी यथासंभव राशि देते हुए कोरोना वायरस की लड़ाई में देश का साथ देने का काम किया है। जागरूकता मैसेज के अलावा धन राशि से अन्य लोगों को भी कुछ डोनेट करने की प्रेरणा मिली है। क्रिकेट फैन्स को भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से डोनेशन की उम्मीद थी। इस आर्टिकल में उन तीन भारतीय क्रिकेटरों का जिक्र किया गया है जिन्होंने प्रधानमंत्री केयर्स फंड में सबसे ज्यादा राशि दी है। संन्यास ले चुके खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं किये गए हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को अपना आदर्श बताया

3. सुरेश रैना

सुरेश रैना
सुरेश रैना

भारतीय टीम को कई मैचों में अपने बल्ले से मैच जिताने वाले सुरेश रैना इस संकट की घड़ी में भी आगे आए। चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से आईपीएल में खेलने वाले रैना ने कोरोना वायरस से लड़ाई में 52 लाख रुपये का डोनेशन दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री केयर्स फंड में 31 लाख रूपये दिए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार को भी रैना ने 21 लाख रूपये की सहायता राशि दी। इस बाएँ हाथ के खिलाड़ी ने अपने ट्विटर हैंडल से इसके बारे में जानकारी दी।

Ad

2. रोहित शर्मा

 रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा को अपने शांत और दयालु स्वभाव के लिए जाना जाता है। उन्होंने अलग-अलग फंड में कुल 80 लाख रूपये की सहायता राशि दी। प्रधानमन्त्री केयर्स फंड में रोहित ने 45 लाख रूपये दिए। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार को भी उन्होंने 25 लाख रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा ट्विटर पर की। इसके अलावा कोरोना के समय लोगों को भोजन कराने के लिए एक संस्था को पांच लाख और कुत्तों के लिए सेवार्थ एक संस्थान को भी पांच लाख रूपये दान किये।

Ad

1. विराट कोहली

विराट कोहली
विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली फ़िलहाल सबसे ज्यादा धन अर्जित करने वाले खिलाड़ी हैं। लोगों को उनसे डोनेशन की खासी उम्मीद थी। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी बॉलीवुड में काम करती है इसलिए दोनों से सहायता राशि की उम्मीद थी। कोहली और अनुष्का ने एक पोस्ट के जरिये लिखा कि हमारा दिल टूटा है और हम भी कुछ सहायता राशि देंगे। हालांकि उन्होंने राशि के बारे में नहीं बताया मगर कुछ न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने मिलकर 3 करोड़ रूपये की सहायता राशि दी है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications