दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे गेंदबाजी में अपना पूरा दमखम लगाते हुए दिखाई देते हैं। इसके अलावा एक ख़ास बात यह भी है कि एनरिक नॉर्टजे की तेज गेंदों को हिट करना इतना आसान नहीं होता है। बल्लेबाजों का बल्ला आने से पहले ही कई बार एनरिक नॉर्टजे की गेंद निकल जाती है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में एनरिक नॉर्टजे ने आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंककर एक नया रिकॉर्ड बना दिया।
एनरिक नॉर्टजे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 156.22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। यह इस सीजन के अलावा आईपीएल में हुए सभी सीजन की सबसे तेज गेंद है। एनरिक नॉर्टजे की गति के बराबर अन्य किसी भी गेंदबाज ने आईपीएल में इतनी तेज गेंद नहीं डाली। 2012 डेल स्टेन ने 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। ख़ास बात यह है कि दोनों गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका से ही आते हैं।
यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा उम्र में आईपीएल खेला
इस सीजन टॉप चार तेज गेंद एनरिक नॉर्टजे के नाम
एनरिक नॉर्टजे ने इस सीजन में सिर्फ एक बार ही सबसे तेज गेंद नहीं डाली, बल्कि वह कई बार ऐसा करने में सफल रहे हैं। इस सीजन टॉप चार सबसे तेज गेंदों में सिर्फ एनरिक नॉर्टजे का नाम ही है। पांचवें स्थान पर जोफ्रा आर्चर का नाम आता है। टॉप 10 सबसे तेज गेंदबाजों में छह बार एनरिक नॉर्टजे का नाम शामिल है। चार बार जोफ्रा आर्चर का नाम शामिल है। टॉप 10 में इन दोनों गेंदबाजों का नाम ही इस सीजन शामिल है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए एनरिक नॉर्टजे के अलावा तेज गेंदबाजी विभाग में कगिसो रबाडा ने भी समय-समय पर धाकड़ प्रदर्शन किया है। रबाडा भी दक्षिण अफ्रीका से आते हैं। स्पिन विभाग में इस टीम को रविचंद्रन अश्विन संभाल रहे हैं। अमित मिश्रा चोटिल होकर बार हो गए हैं। उनके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग में इशांत शर्मा भी बाहर हो गए हैं।
Published 14 Oct 2020, 22:56 IST