अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम अकाउंटभारत में इस समय कोरोनावायरस से जंग छिड़ी हुई है। भारत में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 900 के पार पहुंच गया है। सभी लोगों से अपील की जारी रही है कि वो घर के अंदर रहें। ऐसे में सभी क्रिकेटर्स भी कर पर समय बिता रहे हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही हैं।अनुष्का शर्मा ने शेयर की वीडियोदरअसल, यह वीडियो अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसमें वो विराट कोहली की हेयरस्टाइलिस्ट बनी नजर आ रही है। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा ने नया हेयरकट लिया है जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।ये भी पढे़ें: 3 टीमें जिन्होंने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2 लाख से ज्यादा रन बनाए हैंआप भी देखें वीडियो: View this post on Instagram Meanwhile, in quarantine.. 💇🏻‍♂💁🏻‍♀ A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Mar 27, 2020 at 9:59pm PDTअनुष्का बनीं विराट की हेयर स्टाइलिस्टइस वीडियो में विराट कहते हैं कि क्वारंटीन आपके साथ ऐसा करता है, जिसके बाद अनुष्का पीछे से हंसती नजर आती है। विराट आगे कहते हैं कि आप ऐसी चीजों को परमिशन दे देते हो जैसे यह किचन की कैंची से मेरे बाल काट रही हैं।विराट ने माना अच्छा है लुकइस बीच अनुष्का को विराट के बाल काटते हुए देखा जा सकता है। क्या आप देख सकते हैं ये जिसके बाद अनुष्का कहती हैं कि यह नया लुक है जो मैंने क्रिएट किया है। विराट मजाकिया लहजे में कहते हैं बहुत बढ़िया। मेरी पत्नी ने अच्छा लुक क्रिएट किया है।20 लाख से ज्यादा मिल चुके हैं व्यूजइस वीडियो के शेयर होते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरु हो गई। फैंस ने इस वीडियो को काफी पसंद किया और इसको शेयर भी किया। अबतक इस वीडियो को 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं साथ ही कमेंट्स का आंकडा 9 हजार से पार हो चुका है। कुछ लोग इसे काफी अच्छा लुक बता रहे हैं और साथ ही अनुष्का शर्मा की तारीफ भी कर रहे हैं।