'अपने हसबैंड को बोलो कुछ...',विराट कोहली को लेकर अनुष्का शर्मा से हुई खास डिमांड

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीर ( photo credit: instagram/anushkasharma)

Virat Kohli Wife Anushka Sharma Social Media Post : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक है। शादी के इतने साल हो जाने के बाद भी यह जोड़ी हर किसी की फेवरेट बनी हुई है। विराट कोहली अपनी लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं।

Ad

अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी के बाद से इंडस्ट्री में कम ही काम किया है। वह सोशल मीडिया पर भी बेहद कम नजर आती हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के कारण उन्हें कई बार इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा गया है। अनुष्का शर्मा ने सोमवार सुबह इंस्टााग्राम प्रोफाइल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिस पर विराट के एक फैन ने कमेंट कर अनुष्का से स्पेशल रिक्वेस्ट की है।

अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर फैन ने किया खास कमेंट

अनुष्का शर्मा ने सोमवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। अनुष्का शर्मा ने पोस्ट में अपनी दो तस्वीरे शेयर की हैं, साथ ही कैप्शन में लिखा कि Your Daily Dose of Vitamin A (विटामिन ए मेरी दैनिक की खुराक) आगे वेजिटेबल की इमोजी शेयर की है। अनुष्का की ये तस्वीर गार्डन की है। एक तस्वीर में अनुष्का कुर्सी पर बैठकर पोज दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अनुष्का गार्डन में बैठकर किलर पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Ad

वहीं एक फैन ने अनुष्का की पोस्ट पर विराट कोहली को लेकर कमेंट बॉक्स में कमेंट कर कहा" हंबल रिक्वेस्ट टू अनुष्का शर्मा प्लीज अपने हसबैंड को बोलो कुछ फोटो पोस्ट करें।" वहीं एक अन्य फैन ने अनुष्का शर्मा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि "कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है।"

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा की खूबसूरती की तारीफ फैंस हमेशा से ही करते हैं। अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में आई फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अनुष्का ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ काम किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन क्रिकेट के किंग विराट कोहली से शादी करने के बाद अनुष्का ने एक्टिंग से दूरी बना ली है और अपने परिवार को समय देती हैं।

अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर फैंस ने किया कमेंट (photo credit: instagram/anushkasharma )
अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर फैंस ने किया कमेंट (photo credit: instagram/anushkasharma )

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications