अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने का शेन बॉन्ड ने बताया कारण

अर्जुन तेंदुलकर प्रैक्टिस के दौरान (Photo Credit - Twitter)
अर्जुन तेंदुलकर प्रैक्टिस के दौरान (Photo Credit - Twitter)

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को आईपीएल 2022 (IPL) में एक भी मौका नहीं मिला। सबको उम्मीद थी कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद उन्हें जरूर खिलाया जाएगा लेकिन अर्जुन तेंदुलकर को एक भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला। इसको लेकर टीम के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनके मुताबिक अर्जुन को अभी और कड़ी मेहनत करनी होगी।

Ad

अर्जुन तेंदुलकर पिछले दो सीजन से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। इस दौरान कई युवाओं को डेब्यू का मौका मिला लेकिन इस खिलाड़ी को अभी भी मौके की तलाश है। इस सीजन मुंबई काफी पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इसी वजह से उम्मीद लगाई जा रही थी कि शायद आखिरी के कुछ मैचों के दौरान अर्जुन को डेब्यू का मौका मिल सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अर्जुन तेंदुलकर को अभी और काम करना होगा - शेन बॉन्ड

शेन बॉन्ड ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी। स्पोर्ट्सकीड़ा पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

अर्जुन तेंदुलकर को अभी थोड़ा और मेहनत करना है। टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें अपनी बैटिंग और फील्डिंग में सुधार लाना होगा।

आपको बता दें कि इससे पहले खुद सचिन तेंदुलकर ने भी कहा था कि अर्जुन को अभी और मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि युवा अर्जुन तेंदुलकर को इस स्तर पर सफलता हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करने की जरूरत है।

अर्जुन तेंदुलकर अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए टी20 खेल चुके हैं और उन्हें रणजी स्क्वाड में भी शामिल किया गया था। हालांकि हाल ही में नॉकआउट चरण के लिए घोषित हुई मुंबई की टीम में उन्हें जगह नहीं दी गई है। देखना होगा कि आगे चलकर अर्जुन कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या उन्हें अगले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस बरकरार रखेगी या नहीं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications