IPL 2025 से पहले जबरदस्त फॉर्म में अर्जुन तेंदुलकर, गेंदबाजी से बरपा रहे हैं कहर; सिर्फ 3 मैचों में झटके इतने विकेट

अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की तरफ से 5 मैच खेल चुके हैं (Pc: dypatilstadium Instagram)
अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की तरफ से 5 मैच खेल चुके हैं (Pc: dypatilstadium Instagram)

Arjun Tendulkar Performance in DY Patil T20 League: मौजूदा समय में क्रिकेट फैंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के रोमांचक मैचों का लुत्फ उठाने में व्यस्त हैं। इसके समापन के बाद, IPL 2025 की शुरुआत होगी, जिसका पहला मैच 22 मार्च को खेला जाना है। कई खिलाड़ियों ने इस मेगा इवेंट के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसमें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। अर्जुन तेंदुलकर IPL के 18वें सीजन की तैयारी के लिए इस समय डीवाई पाटिल टी20 लीग में खेल रहे हैं, जिसमें गेंदबाज के तौर पर उनका प्रदर्शन अब तक काफी अच्छा रहा है।

Ad

अर्जुन तेंदुलकर कर रहे हैं शानदार गेंदबाजी

बता दें, अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं लेकिन अभी तक उन्हें ज्यादा मैच खेलने को नहीं मिले हैं। हालांकि, इसके बावजूद अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाजी में अपनी लय हासिल करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। डीवाई पाटिल टी20 लीग में अर्जुन तेंदुलकर डीवाई पाटिल ब्लू टीम का हिस्सा हैं। अर्जुन ने अब तक खेले तीन मैचों में 7 विकेट हासिल कर चुके हैं।

Ad

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन CGST के खिलाफ आया, जिसमें उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 34 रन देकर 3 विकेट झटके। हालांकि, उनके इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद टीम को 15 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। भले ही अर्जुन टूर्नामेंट में गेंदबाजी बढ़िया कर रहे हैं, लेकिन उनका बल्ले से रन नहीं निकल रहे जो कि चिंता का विषय है।

2023 में अर्जुन तेंदुलकर का हुआ आईपीएल डेब्यू

25 वर्षीय ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल डेब्यू 2023 में हुआ था। उस सीजन में उन्हें 4 मैचों में खेलने का मौका मिला था, जिसमें अर्जुन ने 3 विकेट हासिल किए थे। वहीं, IPL 2024 में अर्जुन को एक मैच में प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था। आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई ने अर्जुन को रिटेन नहीं किया था। हालांकि, मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने अर्जुन को फिर से 30 लाख रूपये में खरीदकर अपनी टीम का हिस्सा बना लिया। अब ये देखने वाली बात होगी कि आगामी सीजन में अर्जुन तेंदुलकर को कितने मुकाबले खेलने का मौका मिलता है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications