अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की टीम में शामिलमहान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का चयन आईपीएल ऑक्शन (IPL) के दौरान मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम में हो गया है। अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख की रकम में हासिल किया। मुंबई इंडियंस टीम में चुने जाने के बाद अर्जुन तेंदुलकर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को पिछले साल से ज्यादा राशि में नीलामी के दौरान खरीदा। नीलामी प्रक्रिया के अंतिम क्षणों में अर्जुन तेंदुलकर का नाम लिस्ट में आया था। इसके बाद उनकी बेस प्राइस 20 लाख रूपये से मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। मुंबई द्वारा बोली लगाये जाने के बाद गुजरात टाइटंस ने भी दिलचस्पी दिखाते हुए बिड लगाई। इसके बाद मुंबई ने फिर से बोली लगाई और इस बार गुजरात ने अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस में जाने दिया। इस तरह लगातार दूसरे साल भी अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ शामिल कर लिया।अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस में चुने जाने पर जताई खुशीवहीं अब अर्जुन तेंदुलकर ने एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है। मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पेज पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने कहा,मुंबई इंडियंस की टीम में वापसी करके मैं काफी खुश हूं। मैं इस टीम का बचपन से ही बहुत बड़ा फैन रहा हूं। मैं टीम मालिकों और सपोर्ट स्टाफ को मेरे ऊपर भरोसा जताने के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। मैं टीम के साथ जुड़ने और अपना बेस्ट देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को भी अपनी टीम में शामिल कर लिया। आईपीएल ऑक्शन के दूसरे दिन जब जोफ्रा आर्चर का नाम आया तो राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले बोली लगाई और आखिर में मुंबई ने 8 करोड़ की बोली लगाकर आर्चर को टीम में शामिल कर लिया।