यशस्वी जायसवाल के साथ खेल चुके हैं लड़के से लड़की बने आर्यन बांगर, फैन के सवाल पर शेयर की पुरानी तस्वीर

यशस्वी जयसवाल
यशस्वी जयसवाल और आर्यन बांगर की तस्वीर (photo credit: instagram/anayabangar,,yashasvijaiswal28)

Fan asked question to Aryan Bangar for Yashasvi Jaiswal : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कोच संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर आज के वक्त में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आर्यन बांगर पिछले दो महीने से सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके बारे में बात होती रहती है। दरअसल आर्यन बांगर ने साल 2024 नवंबर महीने में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, उनकी उस पोस्ट ने हर किसी को चौंका दिया था।

आर्यन बांगर ने अपनी उस पोस्ट में बताया था कि उन्होंने अपना जेंडर चेंज कराया है, वह बचपन से खुद को लड़की की तरह महसूस करते हैं। जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया काफी ट्रोल भी किया गया था कुछ लोगों ने आर्यन बांगर का समर्थन भी किया था। वहीं आर्यन बांगर कई बार अपने फैंस को भी उनसे सवाल पूछने का मौका दे चुके हैं। फैंस आर्यन बांगर से उनकी ट्रांसफार्मेशन जर्नी और अन्य बारे में अक्सर उनसे पूछते रहते हैं। हाल ही में आर्यन बांगर ने एक बार फिर फैंस को उनसे सवाल पूछने का मौका दिया, जिस पर एक फैन ने उनसे क्रिकेट टीम के युवा क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के बारे में खास सवाल पूछा।

फैन ने आर्यन बांगर से पूछा खास सवाल

आर्यन बांगर ने रविवार शाम अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस को सवाल पूछने का मौका दिया, जिस पर फैंस ने उनकी ट्रांसफार्मेशन जर्नी, उनके पिता और उनसे जुड़े कई सवालों के बारे में पूछा। वहीं एक फैन ने आर्यन बांगर से भारतीय क्रिकेट टीम के युवा क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के बारे में सवाल करते हुए पूछा कि यशस्वी जायसवाल आपके दोस्त हैं क्या? इस सवाल पर आर्यन बांगर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा कि अंडर-16 मुंबई से साथ खेले हैं। वहीं एक फैन ने आर्यन बांगर की स्टोरी पर कमेंट कर उनसे उनका मोबाइल नंबर मांगा, इस जवाब में आर्यन बांगर ने फनी वीडियो शेयर कर फैन को अपना नंबर बताया।

आर्यन बांगर से फैंस ने पूछे सवाल (photo credit: instagram/anayabangar)
आर्यन बांगर से फैंस ने पूछे सवाल (photo credit: instagram/anayabangar)

गौरतलब है कि इस ट्रांसफार्मेशन जर्नी के बाद आर्यन बांगर की फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है। उन्हें सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा स्टॉक किया जाने लगा है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications