Hindi Cricket News - आशीष नेहरा ने महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताया 

cricket cover image

Ad
आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ कप्तान
आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ कप्तान

Ad

भारतीय टीम के पू्र्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताया। इसके अलावा उन्होंने जोड़ा कि वो रोहित शर्मा की कप्तानी में अभी तक नहीं खेले हैं। तीन बार चेन्नई सुपर किंग्स को खिताबी जीत दिला चुके धोनी को स्टार स्पोर्ट्स की ज्यूरी ने आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुना है। नेहरा भी क्रिकेट कनेक्टेड शो की ज्यूरी का हिस्सा थे।

आशीष नेहरा ने कहा,

"सर्वश्रेष्ठ कप्तान के लिए मेरी चॉइस एमएस धोनी हैं, जिनकी कप्तानी में मैं सबसे ज्यादा खेला हूं। मैं धोनी की कप्तानी में भारत और आईपीएल दोनों जगह खेला हूं। मैं रोहित शर्मा की कप्तानी में अभी नहीं खेला हूं, इसी वजह से मैंने धोनी को चुना।"

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में 12 से 10 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं और हर सीजन उन्होंने टीम की कप्तानी भी की है। आईपीएल इतिहास में लगभग 42 की औसत से धोनी से 4,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। वो कप्तान रहते 11 में 10 बार टीम को अंतिम 4 तक लेकर गए और इस बीच टीम ने 8 फाइनल भी खेले। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में 2010, 2011 और 2018 में खिताब जीता।

यह भी पढ़ें: युवराज सिंह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगाए गए सभी शतकों पर नजर

आशीष नेहरा के साथ स्टार स्पोर्ट्स एक्सपर्ट्स में संजय मांजरेकर, डैरेन गंगा, स्कॉट स्टाइरिस, माइक हेसन, डीन जॉन्स, रसल आर्नल्ड, साइमन डूल और ग्रीम स्मिथ थे, जिन्होंने धोनी को सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुना।

आपको बता दें कि अभी तक रोहित शर्मा सबसे ज्यादा 4 बार मुंबई इंडियंस को खिताबी जीत दिला चुके हैं,उनके अलावा गौतम गंभीर ने दो बार (2012 और 2014) में टीम को चैंपियन बनाया। शेन वॉर्न, डेविड वॉर्नर और एडम गिलक्रिस्ट भी नॉमिनेशन में थे। हालांकि अंत में धोनी को ही ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कप्तान चुना गया।

Quick Links

Edited by Mayank Mehta
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications