हरभजन सिंह को शर्म आनी चाहिए, गौतम गंभीर के फैन्स की ट्विटर पर आई बाढ़

अफरीदी ने गंभीर के लिए कुछ गलत शब्द कहे हैं
अफरीदी ने गंभीर के लिए कुछ गलत शब्द कहे हैं

शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की मैदान और सोशल मीडिया पर बहस चलती रही है और हर किसी ने इसे देखा है। हालांकि ये सब पुरानी बातें हो गई लेकिन अफरीदी की तरफ से एक बार फिर से गौतम गंभीर के लिए बयान आया है। एक चर्चा के दौरान अफरीदी ने कुछ बातें कही है और हरभजन सिंह भी इसका हिस्सा थे। भज्जी इस वीडियो में हँसते हैं और इसे लेकर गौतम गंभीर के फैन्स नाराज़ हो जाते हैं। ट्विटर पर इन फैन्स ने अभियान छेड़ दिया और कई बड़ी प्रतिक्रियाएं दी।

अफरीदी कहते हैं कि गौतम के साथ मेरी लड़ाई चलती थी लेकिन वह शायद ऐसा इंसान है जिसे भारतीय टीम के खिलाड़ी भी पसंद नहीं करते। इस बात वह शो के एंकर और हरभजन सिंह काफी हँसते हैं। फैन्स ने इसे ट्विटर पर जोरदार तरीके से उठाया और गंभीर के पक्ष में खड़े हो गए।

(गौतम गंभीर एक लीजेंड हैं और उनकी पारी के बिना हम वर्ल्ड कप नहीं जीत पाते)

(उस समय हरभजन सिंह को शाहिद अफरीदी फाउंडेशन के लिए डोनेट करने में संकोच नहीं हुआ था और अब अफरीदी गौतम गंभीर को बेइज्जत कर रहे हैं तो वह हँस रहे हैं)

(युवराज सिंह के बाद गौतम गंभीर भारत को के दो वर्ल्ड जीतने में बड़ा कारण थे)

(नाउम्मीद हरभजन अपनी टीम के साथी के लिए बोल भी नहीं पाए)

(यह शर्मनाक है हरभजन सिंह, आप गौतम गंभीर का हर तरह से हो रहे अनादर का मज़ा ले रहे हो)

(हरभजन सिंह को गौतम गंभीर या साधारण लोगों से सीखना चाहिए)

Quick Links