विराट कोहली ने छक्कों के मामले में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने

India v Afghanistan - DP World Asia Cup
India v Afghanistan - DP World Asia Cup

विराट कोहली (Virat Kohli) ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप (Asia Cup 2022) के मुकाबले में अपने लंबे-लंबे छक्कों से एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। अब विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे केवल कप्तान रोहित शर्मा हैं जिन्होंने अभी तक अपने करियर में 171 छक्के लगाए हैं।

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में जबरदस्त धुआंधार पारी खेली और लगभग 3 साल के बाद अपना 71वां अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया। कोहली ने सिर्फ 61 गेंद पर 12 चौके और 6 छक्के की मदद से 122 रनों की नाबाद धुआंधार पारी खेली। उनके इस शतक का इंतजार फैंस को काफी बेसब्री से था। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उन्हें ओपन करने का मौका मिला और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने टीम को 212 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 6 छक्के लगाए और इसके साथ ही वो टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। विराट कोहली के अब 104 छक्के हैं और वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में 9वें नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने कुल मिलाकर 172 छक्के लगाए हैं। वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 171 छक्के जड़े हैं। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं जिनके नाम 124 छक्के हैं। जबकि इयोन मोर्गन के नाम 120 और आरोन फिंच ने 117 छक्के लगाए हैं। पॉल स्टर्लिंग ने 111, एविन लुईस ने 110 और कॉलिन मुनरो ने 107 छक्के इस फॉर्मेट में जड़े हैं। इसके बाद विराट कोहली का नंबर आता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now