श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप (Asia Cup 2023) के सुपर-4 मैच में पाकिस्तान टीम को हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही पाकिस्तानी टीम एशिया कप 2023 से बाहर हो गई है। पाकिस्तान को भारत और श्रीलंका दोनों ही टीमों से लगातार हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उनका फाइनल में जाने का सपना भी टूट गया।
Ad
बारिश की वजह से मैच 42-42 ओवरों का हुआ। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने इस टार्गेट को आखिरी गेंद पर 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे और इसे उन्होंने हासिल कर लिया। पाकिस्तान टीम की इस हार को लेकर ट्विटर पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा ?
श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की हार को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं
सबकुछ गलत था। फील्डिंग, बैटिंग, गलत जगह पर फील्ड लगाना। कोई जज्बा और मेहनत नहीं। मिडिल ऑर्डर ने अच्छा काम किया लेकिन बाकी चीजें फेल रहीं। अब हम देखेंगे कि श्रीलंका की टीम फाइनल मैच में भारत के खिलाफ भीगी बिल्ली बन जाएगी।
Ad
बाबर आजम कप्तान के तौर पर एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। श्रीलंका के खिलाफ हारकर वो एशिया कप से बाहर हो गए हैं।
Ad
पाकिस्तान टीम में सबकुछ सही है सिवाय कप्तानी के।
Ad
जमान खान अपना सिर ऊंचा रखिए। हमें आप पर गर्व है।
Ad
लगता है जिम्बाब्वे का फिर दौरा करना पड़ेगा।
Ad
मेजबान पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल में नहीं पहुंच पाया। लगातार दो हार पाकिस्तान और उनके फैंस के लिए चौंकाने वाली है।
Ad
फ्लाइट टाइम पर है।
Ad
शहनवाजी दहानी को लग रहा है कि पूरी पाकिस्तानी टीम उन्हें रिसीव करने आई है।
Ad
श्रीलंका इस जीत की पूरी हकदार है। काफी अच्छा खेला।
Ad
Ad
पूरी टीम चोटिल है लेकिन आलोचना सिर्फ बाबर आजम की हो रही है।
Edited by सावन गुप्ता