एशिया कप का इतिहास और सभी विजेताओं पर एक नज़र

भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार एशिया कप का खिताब जीता है
भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार एशिया कप का खिताब जीता है

एशिया कप (Asia Cup) की शुरुआत साल 1984 में हुई और सबसे पहले यह टूर्नामेंट यूएई में खेला गया। अबतक कुल मिलाकर एशिया कप के 15 संस्करण हुए हैं, जिसमें से भारत ने सबसे ज्यादा 7 (1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016 और 2018) बार खिताब अपने नाम किया है।

श्रीलंका की टीम 6 (1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022) बार एशियाई चैंपियन बनी है। पाकिस्तान ने सिर्फ दो बार (2000 और 2012) एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। आपको बता दें कि भारत ने साल 1986 में हुए एशिया कप में हिस्सा नहीं लिया था।

2023 एशिया कप का आयोजन 30 अगस्त से 17 सितम्बर तक पाकिस्तान और श्रीलंका में किया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत पाकिस्तान में होगी, वहीं फाइनल मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा।

नोट: साल 2016 और 2022 में हुआ एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था।

आइए नजर डालते हैं एशिया कप के विजेताओं पर

1984 एशिया कप, यूएई: भारत ने अपने दोनों मैच जीतते हुए टूर्नामेंट पर कब्जा किया। श्रीलंका की टीम एक जीत के साथ दूसरे और पाकिस्तान दोनों मैच हारकर तीसरे स्थान पर रही।

1986 एशिया कप, श्रीलंका: श्रीलंका ने फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट जीता। भारत ने 1986 एशिया कप में हिस्सा नहीं लिया था।

1988 एशिया कप, बांग्लादेश: भारत ने श्रीलंका को फाइनल में 6 विकेट से हराते हुए खिताबी जीत दर्ज की थी।

1990 एशिया कप, भारत: भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था।

1995 एशिया कप, यूएई: भारत ने श्रीलंका को फाइनल में 8 विकेट से हराते हुए लगातार तीसरी बार एशिया कप का खिताब जीता था।

1997 एशिया कप, श्रीलंका: श्रीलंका ने भारत को फाइनल में 8 विकेट से हराते हुए दूसरी बार खिताबी जीत दर्ज की।

2000 एशिया कप, बांग्लादेश: पाकिस्तान ने श्रीलंका को फाइनल में 39 रनों से हराते हुए पहली बार एशिया कप का खिताब जीता।

2004 एशिया कप, श्रीलंका: फाइनल में श्रीलंका ने भारत को 25 रनों से हराते हुए खिताबी जीत हासिल की।

2008 एशिया कप, पाकिस्तान: श्रीलंका ने भारत को फाइनल में 100 रनों से हराते हुए टूर्नामेंट को जीता।

2010 एशिया कप, श्रीलंका: भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 81 रनों से हराते हुए टूर्नामेंट को जीता।

2012 एशिया कप, बांग्लादेश: पाकिस्तान ने फाइनल में बांग्लादेश को 2 रनों से हराते हुए टूर्नामेंट को जीता। भारतीय टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब नहीं हुई थी।

2014 एशिया कप, बांग्लादेश: श्रीलंका ने पाकिस्तान को फाइनल में 5 विकेट से हराते हुए खिताबी जीत हासिल की।

2016 एशिया कप, बांग्लादेश (टी20 फॉर्मेट): भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराते हुए एशिया कप को जीता था।

2018 एशिया कप, यूएई: भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हराते हुए खिताबी जीत हासिल की।

2022 एशिया कप, यूएई: श्रीलंका ने फाइनल में पाकिस्तान को हराते हुए खिताबी जीत दर्ज की। भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुँच सकी थी।

Quick Links