AUS vs IND: पहले वनडे में बने सभी आंकड़ों पर एक नजर

Enter caption

सिडनी में खेले गए पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 34 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारूओं ने 5 विकेट पर 288 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 9 विकेट पर 254 रन ही बना पाई और मैच गंवा दिया। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज झाय रिचर्डसन को 4 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गय। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज झाई रिचर्डसन को 4 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

Ad

आइए नजर डालते हैं पहले वनडे मैच में बने सभी आंकड़ों पर एक नजर:

1.ऑस्ट्रेलिया ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी 1000वीं जीत हासिल की। 774 जीत के साथ इंग्लैंड दूसरे और 711 जीत के साथ भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है।

2. रोहित शर्मा ने 14वीं बार 125+ का स्कोर बनाया और इस लिस्ट में वो दूसरे स्थान पर आ गए हैं। पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 19 बार 125 से ज्यादा का स्कोर बनाया था।

3.रोहित शर्मा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10वीं बार शतक लगाया और इनमें से सिर्फ दूसरी बार भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले कानपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को हार मिली थी।

4.रोहित शर्मा के वनडे मैचों में अब कुल मिलाकर 208 छक्के हो गए हैं। वो ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के (26 छक्के) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

5.रोहित शर्मा अब वनडे क्रिकेट में किसी भी विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक कुल 64 छक्के लगाए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम था, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 63 छक्के लगाए थे।

6.रोहित शर्मा ने सिर्फ 29 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7वां शतक लगाया। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 70 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक लगाए थे।

7.रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में 17 पारियों में चौथा शतक जड़ा।

8. महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज बने । इससे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ये कारनामा कर चुके हैं।

9. 9 साल में पहली बार धोनी को पारी के चौथे ही ओवर में बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा। इससे पहले जनवरी 2010 में श्रीलंका के खिलाफ ढाका में वो 4 ओवर के अंदर ही बल्लेबाजी के लिए आ गए थे।

10. महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर का दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक (93 गेंद पर) लगाया। इससे पहले 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 50 रन बनाए के लिए 108 गेंदे खेली थी।

Get Cricket News In Hindi Here

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications