पहला सत्र:
भारत के 622/7 के विशाल स्कोर के जवाब में दूसरे दिन के स्कोर 24/0 से आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन लंच तक 40 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन पहले सत्र में 30 ओवर बल्लेबाजी की और सिर्फ एक विकेट खोकर 98 रन बनाये। भारतीय टीम को तीसरे दिन लंच तक एकमात्र सफलता उस्मान खवाजा के रूप में मिली, जिन्हें 27 के निजी स्कोर पर कुलदीप यादव ने आउट किया। खवाजा ने आउट होने से पहले मार्कस हैरिस के साथ पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े।
खवाजा के आउट होने के बाद मार्कस हैरिस ने अपना अर्धशतक पूरा किया और लंच तक मार्नस लैबुशेन के साथ मिलकर टीम को दूसरा झटका नहीं लगने दिया। दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी हो चुकी थी और लंच के समय हैरिस 77 और लैबुशेन 18 रन बनाकर नाबाद थे। पहले सत्र के बाद ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 500 रन पीछे थी।
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/e5fb0-15466601468961-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/e5fb0-15466601468961-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/e5fb0-15466601468961-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/e5fb0-15466601468961-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/e5fb0-15466601468961-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/e5fb0-15466601468961-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/e5fb0-15466601468961-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/e5fb0-15466601468961-800.jpg 1920w)
दूसरा सत्र:
पहले सत्र में बढ़िया बल्लेबाजी करने के बाद दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया को जबरदस्त झटके लगे और भारतीय टीम ने शानदार वापसी की। चाय के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 68 ओवर में 198/5 था और लंच के बाद मेजबानों ने 28 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाया। ऑस्ट्रेलिया की टीम चाय के समय भारत की पहली पारी के स्कोर से 424 रन पीछे थी और अब उनके ऊपर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था।
लंच के तुरन्त बाद रविंद्र जडेजा ने मार्कस हैरिस (79) और शॉन मार्श (4) को जल्दी-जल्दी आउट मेजबानों को दोहरा झटका दिया। इसके बाद मोहम्मद शमी ने मार्नस लैबुशेन (38) को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया। ट्रैविस हेड (20) और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने पांचवें विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन चाय से ठीक पहले कुलदीप यादव ने ट्रैविस हेड को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दे दिया।
चाय के समय पीटर हैंड्सकॉम्ब 21 और कप्तान टिम पेन 5 रन बनाकर नाबाद थे।
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0a618-15466662833475-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0a618-15466662833475-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0a618-15466662833475-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0a618-15466662833475-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0a618-15466662833475-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0a618-15466662833475-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0a618-15466662833475-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/0a618-15466662833475-800.jpg 1920w)
तीसरा सत्र:
चाय के तुरंत बाद कुलदीप यादव ने टिम पेन (5) को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका दिया और मेजबानों का स्कोर 198/6 हो गया। इसके बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब (28*) और पैट कमिंस (25*) ने सातवें विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी निभाकर विकेट गिरने का सिलसिला रोका। खराब रोशनी के कारण जब खेल रुका, तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 83.3 ओवर में 236/6 था और वह भारतीय टीम से अभी भी 386 रन पीछे थे। फॉलोऑन बचाने के लिए भी ऑस्ट्रेलिया को अभी 187 रन बनाने हैं और चौथे दिन भारतीय टीम की नज़रें मेजबानों को फिर से बल्लेबाजी करवाने पर होगी।
तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 73.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाये।
संक्षिप्त स्कोरकार्ड:
भारत: 622/7
ऑस्ट्रेलिया: 236/6
ऑस्ट्रेलिया-भारत टेस्ट सीरीज की सभी खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें