IPL 2020: मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की हार को लेकर अक्षर पटेल का बयान

अक्षर पटेल
अक्षर पटेल

Ad

दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस से शिकस्त झेलनी पड़ी। दिल्ली के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने टीम के प्रदर्शन को लेकर बयान दिया है। अक्षर पटेल ने दिल्ली की हार का मुख्य कारण टीम की खराब फील्डिंग को बताया है। अक्षर पटेल का मानना है कि अगर टीम अपनी फील्डिंग का स्तर अच्छा रख पाती तो नतीजे दिल्ली के पक्ष में हो सकते थे। इसके अलावा अक्षर पटेल ने टीम की बल्लेबाजी को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दिल्ली कैपिटल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें अक्षर पटेल ने मैच को लेकर कहा, "सभी गेंदबाज आत्मविश्वास से भरे थे और अपेक्षाकृत प्रदर्शन कर पा रहे थे। मुझे लगता है अगर हम कुछ मिसफील्ड से बच पाते तो नतीजे अलग हो सकते थे। हालाँकि,आखिरी गेंद तक जिस तरह से हमने प्रयास किया वह सुखद था।"

यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा उम्र में आईपीएल खेला

दिल्ली कैपिटल्स ज्यादा रन नहीं बना पाई

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में शिखर धवन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 162/4 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में मुंबई ने 20वें ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। इस जीत के साथ मुंबई ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स

अक्षर पटेल ने दिल्ली की बल्लेबाजी को लेकर आगे कहा, "जिस तरह से हमारे बल्लेबाजों ने रन बनाये वह टीम के लिए सकारात्मक था। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन फॉर्म में लौटे हैं इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी फॉर्म बरकरार रखी है।"

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला अब 14 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होना है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली ने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 5 में उन्होने जीत दर्ज की है। दस अंको के साथ दिल्ली इस समय अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications