बीसीसीआई केन्द्रीय अनुबंध में पुजारा, रहाणे और साहा को किया गया मौजूदा ग्रेड से बाहर

प्रदर्शन के आधार पर ग्रेड का चयन किया गया है
प्रदर्शन के आधार पर ग्रेड का चयन किया गया है

बीसीसीआई (BCCI) के नए केन्द्रीय अनुबंध में कुछ खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है। चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara), अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) का नाम इसमें शामिल है। तीनों के अनुबंध की ग्रेड कम कर दी गई है। एक साल के प्रदर्शन को देखते हुए इन खिलाड़ियों की ग्रेड को कम किया गया है।

दैनिक जागरण के अनुसार इस साल के लिए 28 खिलाड़ियों को अनुबंध के लिए चुना गया है। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को ग्रेड ए से निकालकर ग्रेड बी में रखा गया है। वहीँ विकेटकीपर बल्लेबाजी ऋद्धिमान साहा को भी ग्रेड बी से निकालकर ग्रेड सी में डाल दिया गया है। ग्रेड बी में पहले दस खिलाड़ी थे जिसे आधा करते हुए अब पांच किया गया है। सी ग्रेड में 10 की जगह 12 खिलाड़ी रखे गए हैं।

अहम बात यह है कि ग्रेड ए प्लस में किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को रखा गया है। यह अनुबंध अक्टूबर 2021 से लेकर सितम्बर 2022 तक के लिए है। यह भी सामने आया है कि कुलदीप यादव और नवदीप सैनी का नाम अनुबंध से हटाया गया है। वहीँ हार्दिक पांड्या, शिखर धवन और इशांत शर्मा को ग्रेड ए से सी में भेज दिया गया। मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन को देखते हुए उनको ग्रेड सी से ग्रेड बी में भेज दिया गया है।

ऋद्धिमान साहा की ग्रेड को भी कम किया गया है
ऋद्धिमान साहा की ग्रेड को भी कम किया गया है

बीसीसीआई की ग्रेड ए प्लस में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रूपये मिलते हैं। वहीँ ग्रेड ए के लिए 5 करोड़ और ग्रेड बी के लिए 3 करोड़ रूपये मिलते हैं। ग्रेड सी के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रूपये सालाना मिलते हैं। ग्रेड ए में रविचंद्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ऋषभ पन्त और केएल राहुल को रखा गया है।

ग्रेड बी में चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है। वहीँ सबसे निचली ग्रेड सी में शिखर धवन, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल, मयंक अग्रवाल, ऋद्धिमान साहा को रखा गया है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma