IPL 2024 नीलामी में हो सकता है बड़ा बदलाव, खास शख्स को किया जा सकता है बाहर 

2022 में हफ एडमीड्स के स्‍टेज पर गिरने के बाद चारू शर्मा ने आईपीएल नीलामी को संभाला था
2022 में ह्यू एडमिडेस के स्‍टेज पर गिरने के बाद चारू शर्मा ने आईपीएल नीलामी को संभाला था

जाने माने नीलामकर्ता ह्यू एडमिडेस (Hugh Edmeades) 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए नीलामी का हिस्‍सा नहीं होंगे। 2018 में रिचर्ड मेडले (Richard Medley) के बाद से ह्यू एडमिडेस ने प्रत्‍येक आईपीएल नीलामी की मेजबानी की। स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने पहले ही एडमिडेस को अपने फैसले की जानकारी दे दी है।

Ad

याद दिला दें कि आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्‍शन बेंगलुरु के आईटीसी गार्डेनिया होटल में आयोजित किया था। तब पहले दिन एडमिडेस श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा का नाम लेने के बाद मंच पर गिर गए थे। एडमिडेस को तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया और चारू शर्मा ने आकर आगे की प्रक्रिया पूरी की। चारू ने ज्‍यादातर काम पूरा किया, लेकिन एडमिडेस दूसरे दिन के अंतिम चरण में लौटे और नीलामी की प्रक्रिया पूरी की। एडमिडेस की काफी तारीफ हुई और लोगों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। फिर आईपीएल 2023 नीलामी के लिए वो वापस लौटे।

पिछले साल दिसंबर में इवेंट से पहले एडमिडेस ने कहा था, 'मेरा गिरना अचानक ही हुआ था। 2700 नीलामी में मैं कभी अपनी जिंदगी में मंच से नहीं गिरा हुआ हूं। मैं अब ठीक हूं। कोई चिंता नहीं है। मेरे ख्‍याल से मैं शारीरिक रूप से तैयार नहीं था। पूरी नींद नहीं ली। अच्‍छी तरह खाना नहीं खाया था। मेरे ख्‍याल से मुझे गैस हो गई थी। मेरा मानना है कि यह आया और मुझे लगा कि हसरंगा के नाम की नीलामी के बाद मैं ब्रेक लूंगा। मगर अगली चीज मैंने पाई कि मुझे फ्लोर से उठाया गया। इसकी उम्‍मीद नहीं थी। अच्‍छी बात है कि अब मैं फिट हूं।'

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मल्लिका सागर आगामी आईपीएल नीलामी में ह्यू एडमिडेस की जगह ले सकती हैं। सागर ने महिला प्रीमियर लीग में नीलामकर्ता की भूमिका निभाई थी। अगर इतिहास पर गौर करें तो मल्लिका सागर पहली भारतीय मूल की महिला हैं, जो ब्रिटिश नीलामी हाउस क्रिस्‍टी में नीलामकर्ता हैं।

पिछले साल डब्‍ल्‍यूपीएल संभालने के अलावा मल्लिका ने 2021 में प्रो कबड्डी लीग नीलामी की मेजबानी की थी। वो लीग में पहली महिला नीलामकर्ता बनी थीं। पता हो कि आईपीएल 2024 नीलामी के लिए 1166 खिलाड़‍ियों ने नाम पंजीकृत कराया। 10 फ्रेंचाइजी को मिलकर 77 स्‍थान भरने हैं। 30 विदेशी और 47 भारतीय खिलाड़‍ियों को फ्रेंचाइजी खरीदेंगी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications