3 खिलाड़ी जो IPL 2025 से एडेन मार्करम के बाहर होने पर LSG में रिप्लेसमेंट के रूप में हो सकते हैं शामिल 

एडेन मार्करम और लखनऊ सुपरजायंट्स (Photo Credit_Getty)
एडेन मार्करम और लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit_Getty)

Aiden Markram's replacement options IPL 2025: वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे रोमांचक टी20 लीग आईपीएल के 18वें एडिशन का आगाज होने वाला है। अब ये मेगा टी20 लीग शुरू होने में एक महीने से भी कम वक्त बचा है। 22 मार्च से शुरू होने वाले इस हाई प्रोफाइल टी20 लीग से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए टेंशन की खबर आ रही है। जहां उनकी टीम के स्टार खिलाड़ी एडेन मार्करम को चोटिल होकर मैदान छोड़ना पड़ा है।

Ad

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दक्षिण अफ्रीका के आखिरी ग्रुप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ कप्तानी कर रहे एडेन मार्करम को हैमस्ट्रिंग में तकलीफ होने के चलते मैदान से बाहर जाना पड़ा। मार्करम के जाने से दक्षिण अफ्रीका की नहीं बल्कि अब तो लखनऊ सुपर जायंट्स भी मुश्किल में पड़ सकती है। ऐसे में चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं वो 3 खिलाड़ी जो लखनऊ सुपर जायंट्स में एडेन मार्करम के बाहर होने पर रिप्लेसमेंट के रूप में हो सकते हैं शामिल।

Ad

3. मयंक अग्रवाल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में ना चुना जाना काफी हैरान करने वाला रहा। जहां उन्हें किसी भी टीम ने भाव नहीं दिया। लेकिन मयंक अग्रवाल के लिए अब राह खुल सकती है। पिछले कुछ वक्त से भारतीय घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा रहे मयंक को दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम की चोट के बाद मौका मिल सकता है। मार्करम आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। वो अगर आईपीएल के लिए वक्त पर फिट ना हो पाए तो मयंक एक विकल्प हो सकते हैं।

2. डेवाल्ड ब्रेविस

दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को आईपीएल 2025 के लिए किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। वह पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं लेकिन उनका फॉर्म ऑक्शन के पहले अच्छा नहीं था। हालांकि, अनसोल्ड होने के बाद उन्होंने SA20 2025 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे में मार्करम के बाहर होने पर ब्रेविस को लखनऊ सुपर जायंट्स साइन कर सकती है।

1. बेन डकेट

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड के स्टार सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने जबरदस्त फॉर्म दिखाया है। ये इंग्लिश खिलाड़ी इस वक्त काफी शानदार लय में नजर आ रहा है। लेकिन उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में किसी टीम ने भाव नहीं दिया था। उनके मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए अब उनके लिए आईपीएल 2025 में खेलने का रास्ता खुल सकता है। अगर लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम आईपीएल से पहले पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो लखनऊ की टीम बेन डकेट को उनके स्थान पर शामिल कर सकती है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications