वनडे में बतौर कप्तान सबसे बड़ी खेलने वाले टॉप 5 खिलाड़ी 

Gunjan
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

4. सचिन तेंदुलकर (186* बनाम- न्यूजीलैंड)

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट की दुनिया का भगवान कहा जाता है, जिनके नाम क्रिकेट जगत तमाम बड़े रिकॉर्ड्स हैं। तेंदुलकर ने भारत के लिए 73 मुकाबलों में कप्तानी की थी। इसी दौरान उन्होंने अपने वनडे करियर की कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेली।

186 रनों की ये नाबाद पारी तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 1999 में हैदराबाद में खेली थी। मैच में तेंदुलकर ने 150 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 186* रन बनाए थे। भारत ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 174 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी थी।

5. सर विवियन रिचर्ड्स (181 बनाम- श्रीलंका)

विवियन रिचर्ड्स
विवियन रिचर्ड्स

वेस्टइंडीज़ के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान विवियन रिचर्ड्स 181 रनों की ये पारी हमारी इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। रिचर्ड्स वेस्टइंडीज के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होनें सबसे ज्यादा मैचों(105) में टीम का नेतृत्व किया हो। रिचर्ड्स ने ये पारी 1987 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ कराची के मैदान पर खेली थी।

जिसमें उन्होंने 125 गेंदों का सामना किया और 16 चौके और 7 गंगनचुंबी छक्के जड़े थे। रिचर्ड्स की इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को इस मुकाबले में 191 रनों से मात दी थी।

Quick Links

App download animated image Get the free App now