चेन्नई सुपरकिंग्स ने सैनिकों का मजाक बनाने वाले डॉक्टर को सस्पेंड किया

 सीएसके टीम लोगो
सीएसके टीम लोगो

आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने टीम डॉक्टर को निलंबित कर दिया है। चेन्नई सुपरकिंग्स के डॉक्टर मधू थोटापिल्ली ने गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों का ट्विटर पर मजाक बनाया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस डॉक्टर को निलंबित कर दिया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी।

Ad

चेन्नई सुपरकिंग्स ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि टीम मैनेजमेंट को डॉक्टर मधू थोटापिल्ली के व्यक्तिगत ट्वीट के बारे में जानकारी नहीं मिली थी। उन्हें पद से निलंबित सस्पेंड कर दिया गया है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने उस ट्वीट के लिए खेद जताया है जो खराब था और टीम मैनेजमेंट को इसकी जानकारी भी नहीं थी।

यह भी पढ़ें:विराट कोहली ने गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

चेन्नई सुपरकिंग्स के डॉक्टर ने उड़ाया था मजाक

चेन्नई सुपरकिंग्स के डॉक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर सैनिकों के की शहादत का मजाक बनाते हुए कहा था कि कोफीन के साथ पीएम केयर्स फंड का स्टिकर भी आएगा क्या? इसके बाद ट्विटर पर लोगों ने इसके खिलाफ एक्शन की मांग करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स को अवगत कराया था। चेन्नई सुपरकिंग्स के टीम मैनेजमेंट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए अविलम्ब कार्रवाई की और निलंबन की जानकारी ट्विटर के जरिये दी गई।

Ad

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं जो सैनिकों के प्रति ख़ासा सम्मान रखते हैं। पिछले साल इंग्लैंड में वर्ल्ड कप खेलकर आने के बाद महेंद्र सिंह धोनी कश्मीर में सैनिकों के साथ रहे थे। एम् महीने का समय धोनी ने सेना के साथ ही बिताया था। महेंद्र सिंह धोनी को सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि भी दी है ऐसे में उनकी टीम से ही किसी सदस्य से भद्दे मजाक की उम्मीद नहीं की जा सकती। चेन्नई सुपरकिंग्स प्रशासन ने भी इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई कर दर्शाया कि वे देश और सेना के सम्मान में कोई आंच नहीं आने देंगे।

लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। अलग-अलग सोर्स के अनुसार चीन के भी 35 से 45 सैनिक भारतीय सेना ने मार गिराए थे। देश में इस वक्त चीन के विरुद्ध कड़ा विरोध चल रहा है।।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications