एम एस धोनी और बेन स्टोक्स में से कौन हो कप्तान, क्रिस गेल ने दिया ये जवाब

Nitesh
IPL Qualifier - Chennai v Delhi
स्टोक्स को कप्तानी में धोनी के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है

आईपीएल ऑक्शन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम (CSK) ने दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के लिए महंगी बोली लगाकर उन्हें खरीदा। हर किसी का मानना है कि बेन स्टोक्स को खरीदकर सीएसके ने काफी अच्छा काम किया और उन्हें भविष्य के कप्तान के तौर पर भी देखा जा रहा है। वहीं जब आरसीबी के पूर्व ओपनर क्रिस गेल से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कप्तान धोनी को ही होना चाहिए।

Ad

बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 करोड़ 25 लाख की भारी-भरकम रकम में खरीदा। स्टोक्स आईपीएल ऑक्शन इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बने। स्टोक्स अब एक बार फिर एम एस धोनी के साथ खेलते हुए नजर आएंगे। लोगों का मानना है कि इस सीजन के बाद एम एस धोनी संन्यास ले लेंगे और बेन स्टोक्स को टीम का अगला कप्तान बनाया जा सकता है।

युवा प्लेयर बेन स्टोक्स से काफी कुछ सीख सकते हैं - क्रिस गेल

वहीं क्रिस गेल से जब पूछा गया कि किसे कप्तानी करनी चाहिए तो उन्होंने धोनी का नाम लिया। गेल ने जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान कहा 'धोनी, जब आप खेल रहे हों तो कप्तान आपको ही होना चाहिए। ड्रेसिंग रूम में अब दो बेहतरीन दिमाग मौजूद रहेंगे, एक एमएसडी हैं और एक बेन स्टोक्स हैं। मेरे हिसाब से स्टोक्स धोनी के काम में दखलंदाजी नहीं करेंगे। युवा खिलाड़ियों को स्टोक्स से काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा। उनका होना काफी शानदार है और वो सीएसके टीम में डीजे ब्रावो की तरह हो सकते हैं।'

आपको बता दें कि आईपीएल 2023 के लिए सीएसके ने कई प्लेयर्स का चयन किया जिसके बाद उनकी पूरी टीम इस प्रकार से है।

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महीश तीक्षणा, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिंधु, काइल जेमिसन, अजय मंडल, भगत वर्मा।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications