क्रिस लिन आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस से जुड़े

क्रिस लिन
क्रिस लिन

क्रिस लिन कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपना अभियान समाप्त करने के बाद आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं। वह मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ने के लिए अबुधाबी पहुँच गए हैं। पहली बार क्रिस लिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। इससे पहले क्रिस लिन केकेआर के लिए खेलते थे। इस बार नीलामी के दौरान क्रिस लिन को मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया गया है।

क्रिस लिन मंगलवार को अबुधाबी पहुंचे हैं। तैयारी के लिहाज से देखा जाए तो उन्होंने सीपीएल में मैच खेले हैं और नेट प्रैक्टिस भी उनकी शानदार रही है। मुंबई इंडियंस की टीम को इससे फायदा मिल सकता है। क्रिस लिन कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की तरफ से खेले थे। हालांकि उनकी टीम टॉप चार में जगह नहीं बना पाई और लीग मैचों के बाद बाहर हो गई। क्रिस लिन की कोशिश यही होगी कि मुंबई इंडियंस के लिए बतौर ओपनर बल्लेबाज खेलते हुए प्लेऑफ़ के रास्ते ख़िताब जीता जाए।

यह भी पढ़ें:आईपीएल इतिहास की 3 सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज

क्रिस लिन का आईपीएल करियर

क्रिस लिन ने आईपीएल में अब तक 41 मैच खेले हैं और उनके बल्ले से 1280 रन निकले हैं। 10 अर्धशतक जड़ने वाले क्रिस लिन का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 93 रन है। स्ट्राइक रेट की बात करें तो यह 141 का है जो काफी शानदार है। तूफानी खेल के लिए ही वह जाने जाते हैं। मुंबई इंडियंस में क्रिस लिन को 2 करोड़ रूपये में शामिल किया गया है।

क्रिस लिन
क्रिस लिन

क्रिस लिन से पहले जेम्स पैटिनसन भी मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। उन्हें लसिथ मलिंगा की जगह टीम में शामिल किया है। मलिंगा पारिवारिक कारणों से इस बार आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं। लिन की तरह ही ट्रेंट बोल्ट भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए पहली बार खेलेंगे। देखना होगा नई टीम के साथ आईपीएल का सफर क्रिस लिन कैसे पूरा करते हैं।

Quick Links