Indian and Australian cricketers celebrated Christmas: आज (25 दिसंबर) को देश भर में क्रिसमस सेलिब्रेट किया जा रहे है। भारत में भी क्रिसमस सेलिब्रेशन की धूम देखने को मिल रही है। आज आपको हर जगह सांता क्लॉज देखने को मिलेंगे। क्रिसमस की धूम क्रिकेट जगत में भी खूब देखने को मिली। चाहे विदेशी खिलाड़ी हों या फिर भारतीय खिलाड़ी हर कोई क्रिसमस के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आपको क्रिसमस के रंग में रंगे क्रिकेटर्स की कुछ झलकियां दिखाते हैं। इस लिस्ट में भारतीय और विदेशी दोनों खिलाड़ी हैं।क्रिकेटर्स ने सेलिब्रेट किया क्रिसमसपूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा लाइमलाइट और शो ऑफ से दूर रहते हैं लेकिन इस क्रिसमस वह खुद सांता क्लॉज बने हुए हैं। आज के इस खास मौके पर धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपने परिवार की तस्वीर शेयर की है, जिसमें सभी क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postआज के इस मौके पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी क्रिसमस सेलिब्रेट करती नजर आईं।आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस ने भी अपने परिवार संग क्रिसमेस सेलिब्रेट किया। पैट कमिंस और उनकी वाइफ ने ज्वाइट अकाउंट से इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में पैट कमिंस सिर पर सांता की कैप लगाए हुए नजर आ रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट डेविड वॉर्नर भी इस लिस्ट में पीछे नहीं रहे हैं। डेविड वार्नर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपने पूरे परिवार संग नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह पोस्ट शेयर हर किसी को क्रिसमस विश किया है। View this post on Instagram Instagram Postऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी के बीच क्रिसमस को सेलिब्रेट करते नजर आए। ट्रेविस हेड ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर सभी को क्रिसमस विश किया है। इस क्रिसमस ट्रेविस हेड की फैमिली भी पूरी हो गई है। ट्रेविस हेड अभी हाल ही में नवंबर महीने में एक बेटे के पिता बने है। ट्रेविस हेड और जेसिका डेविस की एक प्यारी सी बेटी है, ऐसे में बेटे के जन्म के बाद ट्रेविस हेड की फैमिली पूरी हो गई है। View this post on Instagram Instagram Post