चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ने जड़ा धुआंधार शतक, टीम को दिलाई जबरदस्त जीत

फाफ डू प्लेसी ने बेहतरीन शतक लगाया (Photo Credit - CPL)
फाफ डू प्लेसी ने बेहतरीन शतक लगाया (Photo Credit - CPL)

सीपीएल 2021 (CPL) के 15वें मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स (Saint Lucia Kings) ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (St Kitts and Nevis Patriots) को 100 रनों से बुरी तरह हरा दिया। पहले खेलते हुए सेंट लूसिया किंग्स ने कप्तान फाफ डू प्लेसी के शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 224 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में सेंट किट्स की टीम 16.5 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। फाफ डू प्लेसी को उनकी धुआंधार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Ad

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के कप्तान ड्वेन ब्रावो ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया जो पूरी तरह से गलत साबित हुआ। सेंट लूसिया की शुरूआत काफी जबरदस्त हुई। आंद्रे फ्लेचर और कप्तान फाफ डू प्लेसी की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 7.2 ओवर में 76 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की। फ्लेचर 19 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए।

सेंट लूसिया को दूसरा झटका 100 के स्कोर पर लगा लेकिन यहां से फाफ डू प्लेसी और रोस्टन चेज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके टीम को 224 के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाजों के तीसरे विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी हुई।

फाफ डू प्लेसी ने 120 रनों की पारी खेली

इस दौरान रोस्टन चेज ने 31 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 64 रन बनाए, जबकि फाफ डू प्लेसी ने 60 गेंद पर 13 चौके और 5 ताबड़तोड़ छक्के की बदौलत 120 रनों की नाबाद पारी खेली।

Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट किंट्स की टीम नियमित अंतराल में अपने विकेट गंवाती रही और इसीलिए कभी भी मुकाबले में दिखी ही नहीं। टीम के पास क्रिस गेल, फैबियन एलेन, शेरफेन रदरफोर्ड, रवि बोपारा और डेवोन थॉमस जैसे बल्लेबाज थे लेकिन सभी फ्लॉप रहे। केवल अकेले एविन लुईस ने ही संघर्ष किया।

एविन लुईस ने 42 गेंद पर 5 चौके और 6 ताबड़तोड़ छक्के की बदौलत 73 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस पारी की बदौलत उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 5 हजार रन भी पूरे किए। हालांकि इसके बावजूद सेंट किट्स की टीम 124 रन पर सिमट गई और उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications