No cricket in Glasgow Commonwealth Games event list: हाल ही में महिला टी20 विश्व कप की समाप्ति हुई है। इस टूर्नामेंट को दुनियाभर के क्रिकेट फैंस ने काफी पसंद किया और अच्छी संख्या में मैदानों में भी पहुंचे। 2026 में महिला क्रिकेट का एक और बड़ा इवेंट होने वाला था, लेकिन अब इस पर ग्रहण लग गया है। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल इसे सस्ता बनाने के लिए इस इवेंट से 12 खेलों की छुट्टी कर दी गई है। इसमें महिला क्रिकेट भी शामिल है।महिला क्रिकेट को किया गया बाहर2022 में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया था। इसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली वेस्टइंडीज इसमें नहीं खेली थी। उनकी जगह बारबाडोस ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। यह टूर्नामेंट काफी शानदार रहा था और क्रिकेट को पहले एडिशन में ही काफी सफलता मिली थी।ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों को एक ही ग्रुप में रख दिया गया था और दोनों ने ही सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। भारत ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। गोल्ड मेडल के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को मात दी थी। दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।ग्लास्गो में होगा भारत का तगड़ा नुकसानग्लास्गो से जिन खेलों को हटाया गया है उसका सर्वाधिक नुकसान भारत को ही होता दिख रहा है। दरअसल जो भी खेल हटे हैं उनमें भारत मजबूत है और उसके मेडल जीतने के चांस अधिक बनते दिखते हैं। क्रिकेट के अलाना निशानेबाजी भी इस इवेंट का हिस्सा नहीं होगी जिसमें भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहता है। हॉकी और बैडमिंटन को भी कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा नहीं बनाया गया है। रेसलिंग, टेबल टेनिस और स्क्वैश समेत कुल 12 खेलों का पत्ता ग्लास्गो के लिए काटा गया है। चार साल पहले बर्मिंघम में भी निशानेबाजी को हटाया गया था और यही कारण है कि इस बार भी इसकी वापसी की उम्मीद नहीं दिख रही थी।