पूर्व PM मनमोहन सिंह को क्रिकेट जगत ने दी श्रद्धांजलि, युवराज सिंह से लेकर वीरेंद्र सहवाग तक ने जताया शोक

वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग की तस्वीर (photo credit: instagram/yuvisofficial,,virendersehwag, wikipedia/Manmohan_Singh)

Cricket Fraternity Pays Tribute To Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बीते गुरुवार, 26 दिसंबर को निधन हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उनका अखिल भारतीय चिकित्सा संस्थान (AIIMS) में इलाज चल रहा था। बढ़ती उम्र के चलते डॉक्टर मनमोहन सिंह स्वास्थ्य संबधी समस्याओं से जूझ रहे थे। दरअसल 26 दिसंबर को वे अचानक बेहोश हो गए थे और ज्यादा हालत बिगड़ने पर उन्हें गुरुवार रात करीब 8 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री की मौत हो गई।

बता दें कि मनमोहन सिंह साल 2004 में भारत के 13वें प्रधानमंत्री बने थे और उनका कार्यकाल 2014 तक चला। राजनीति, फिल्मी जगत और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने भी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के स्वर्गवास पर शोक प्रकट किया है।

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीर शेयर कर लिखा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी हमारे महानतम राजनेताओं में से एक थे जिन्होंने भारत की प्रगति के लिए खूब प्रयास किया। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी दी श्रद्धांजलि

हरभजन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीर शेयर कर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि पूर्व प्रधान मंत्री, एक सज्जन व्यक्ति और दूरदर्शी नेता डॉ. मनमोहन सिंह जी के आकस्मिक निधन की खबर से दुखी हूं। संकट के समय में उनका शांत और स्थिर नेतृत्व, जटिल राजनीतिक परिदृश्यों से निपटने की उनकी क्षमता और भारत की क्षमता में उनका अटूट विश्वास उन्हें वास्तव में अलग करता था। राष्ट्र डॉ. साहब को उनके योगदान के लिए सदैव याद रखेगा। परिवार और रिश्तेदारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। सतनाम वाहेगुरु।

वहीं पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पूर्व प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। वीरेंद्र सहवाग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर शेयर कर लिखा कि हमारे पूर्व प्रधान मंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। ॐ शांति

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications