क्रिकेट में दिनभर की 10 बड़ी खबरें : 11 जनवरी 2017

डेंगू के कारण लसिथ मलिंगा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से हुए बाहर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने वाली श्रीलंकाई टीम के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. टी20 सीरीज से पहले इस टीम को तब एक बड़ा झटका लगा, जब तेज गेंदबाजी में उनके मुख्य अस्त्र कहे जाने वाले लशिथ मलिंगा को टीम से बाहर होना पड़ा. बीमार मलिंगा की जांच में उन्हें डेंगू होना बताया गया है. युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया श्रेष्ठ कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ भारत 'A' की ओर से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अंतिम मैच खेलने के बाद युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर माही के साथ एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वे धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम को वन-डे और टेस्ट में मिली उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्हें श्रेष्ठ कप्तान बताते हैं वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी भी युवराज सिंह द्वारा 2007 टी20 विश्वकप में 6 गेंदों पर लगाए गए 6 छक्कों का जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के कराची में तेज गेंदबाज ने एक पारी में 10 विकेट झटके कराची में अंडर 19 तीन दिवसीय जिला स्तरीय टूर्नामेंट में मोहम्मद अली नामक तेज गेंदबाज ने विपक्षी टीम के सभी बल्लेबाजों को आउट कर दिया। इस गेंदबाज ने यह कारनामा महज 9 ओवर की गेंदबाजी करते हुए कर डाला। रणजी ट्रॉफी फाइनल : पार्थिव पटेल और मनप्रीत जुनेजा ने गुजरात को बढ़त दिलाई रणजी ट्रॉफी फाइनल में गुजरात की टीम के स्कोर से आगे निकलते हुए 63 रनों की बढ़त प्राप्त कर ली। उनके कप्तान पार्थिव पटेल ने शानदार ने शानदार पारी खेलते हुए मैच में अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके अलावा मनप्रीत जुनेजा ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेल पटेल का अच्छा साथ निभाया। महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बोलते हुए भावुक हुए अम्बाती रायडू मंगलवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में भारत ‘A’ और इंग्लैंड के बीच हुए मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी अम्बाती रायडू ने शानदार शतक उड़ाया। भारत ‘A’ की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे, उनके लिए कप्तान के रूप में यह अंतिम मैच था। मैच के बाद अम्बाती रायडू को धोनी के बारे में सवाल किया गया, तब वे जवाब देते हुए फफक पड़े। महेंद्र सिंह धोनी के मुझसे ओपनिंग कराने वाले फैसले से बदला करियर : रोहित शर्मा विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की परख और खुद के करियर से जुड़ा एक वाकया बताते हुए कहा कि उन्हें धोनी ने ओपनिंग के लिए कहा था। इसके अलावा रोहित ने खुद की बल्लेबाजी में सुधार के लिए महेंद्र सिंह धोनी को श्रेय दिया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications