Cricket Records: आईपीएल में 150 से ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

क्रिस गेल के नाम है सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड
क्रिस गेल के नाम है सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है और इसमें क्रिकेट जगत के सभी दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। यही वजह है कि यहां पर रनों का अंबार लगता है और फैंस को खूब चौके-छक्के देखने को मिलते हैं। क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स, आंद्रे रसेल, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से दर्शकों का पूरा मनोरंजन करते हैं।

आईपीएल में चौके-छक्कों की बारिश होती है। अभी तक कई लंबे-लंबे छक्के आईपीएल में लग चुके हैं और कई खिलाड़ी 150 से भी ज्यादा छक्के लगा चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अकेले 300 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं और उनके आस-पास भी कोई खिलाड़ी नहीं है। हालांकि इस लिस्ट में और भी कई दिग्गज नाम हैं लेकिन वे सभी क्रिस गेल से काफी पीछे हैं।

ये भी पढ़ें: अब तक खेले गए सभी डे-नाईट टेस्ट मैचों की लिस्ट और उनके परिणाम

अभी तक कुल 11 खिलाड़ियों ने आईपीएल में 150 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। इनमें से 3 खिलाड़ी 200 से ज्यादा छक्के जड़ चुके हैं। इन 11 खिलाड़ियों में 5 विदेशी और 6 भारतीय खिलाड़ी हैं। भारतीय खिलाड़ियों की अगर बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी सबसे आगे हैं और उन्होंने 200 से ज्यादा छक्के लगाए हैं।

आइए जानते हैं अभी तक किन-किन खिलाड़ियों ने आईपीएल में 150 से ज्यादा छक्के लगाए हैं:

1.क्रिस गेल- 326 छक्के

2. एबी डीविलियर्स-212 छक्के

3. एम एस धोनी-209 छक्के

4.रोहित शर्मा-194 छक्के

5. सुरेश रैना-194 छक्के

6. विराट कोहली-190 छक्के

7. डेविड वॉर्नर-181 छक्के

8. शेन वॉटसन-177 छक्के

9. किरोन पोलार्ड-176

10. यूसुफ पठान-158

11. रॉबिन उथप्पा-156

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता