महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद ट्विटर पर आया सैलाब

महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को भारतीय टीम की वन-डे और टी20 कप्तानी छोड़कर सभी को एक बार फिर हैरान कर दिया। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर पहले ही सबको चौंकाने वाले धोनी ने अब वन-डे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़कर फैंस के सामने अपना ट्रेडमार्क हेलिकॉप्टर शॉट मार दिया। बीसीसीआई ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि धोनी अब भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए नजर नहीं आएंगे। क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद बीसीसीआई के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी राहुल जोहरी ने कहा, 'हर क्रिकेट फैन और बीसीसीआई की तरफ से मैं धोनी को क्रिकेट के सभी प्रारूपों में भारतीय टीम का बेहतरीन नेतृत्व करने के लिए धन्यवाद देता हूं। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने नई ऊंचाइयां तथा उपलब्धियां हासिल की जो भारतीय क्रिकेट में हमेशा के लिए याद रखी जाएगी।' धोनी का बतौर कप्तान वन-डे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर बेहद प्रभावी रहा। उन्होंने भारत की तरफ से 199 एकदिवसीय मैचों में कप्तानी की, जिसमें भारत को 110 मैचों में जीत मिली और भारत 74 मैच हारा। कप्तान के रूप में धोनी का व्‍यक्तिगत प्रदर्शन भी शानदार रहा। कप्तान के रूप में 199 मैच खेलते हुए धोनी ने करीब 54 के औसत से 6,633 रन बनाए, जिसमें छह शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं। अगर टी-20 मैचों की बात जाए तो धोनी दुनिया के सबसे सफल टी-20 कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 72 टी-20 मैच खेले और 41 मैचों में जीत मिली, जबकि भारत 28 मैच हारा। कप्तान के रूप में धोनी ने 73 मैचों में करीब 36 के औसत से 1112 रन बनाए। धोनी के कप्तानी छोड़ने की खबर के बाद ट्विटर पर दिग्गज क्रिकेटरों समेत फैंस ने बधाइयों व निराशा व्यक्त करने संबंधी ट्वीट्स किये, चलिए नजर डालते हैं किसने क्या ट्वीट किया :

Ad
(धोनी हमेशा से अपने करियर में कुछ अलग-हटकर करते आए हैं। वह हमेशा अपनी शानदार कप्तानी के लिए याद किये जाएंगे- सुनील गावस्कर) (आपके जैसा कोई नहीं। लाखों लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट का कारण आप हो। मेरे कप्तान को शुभकामनाएं- सुशांत सिंह राजपूत) (भारतीय क्रिकेट के शानदार लीडर, दमदार व्यक्तित्व वाले धोनी को खड़े होकर सम्मान देने का समय हो गया है- हर्षा भोगले) (एमएस धोनी को बधाई। 9 वर्षों तक शानदार नतीजों के साथ टीम का नेतृत्व किया। भारत भाग्यशाली रहा कि आपको कप्तान के रूप में पाया- मोहम्मद कैफ) (भारतीय टीम के कप्तान के रूप में उनकी तारीफों के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। माही आपने शानदार काम किया- इरफ़ान पठान) (मैं धोनी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तान के तौर पर योगदान देने के लिए आपका धन्यवाद। बहुत अच्छा खेला- नरेंद्र मोदी) (धोनी को टी20 और वन-डे विश्व कप में भारत को विजेता बनाने तथा कप्तान के रूप में शानदार करियर के लिए बधाई। उन्हें आक्रामक खिलाड़ी से शांत और निर्णायक कप्तान बनते देखा। यह दिन उनकी सफल कप्तानी का जश्न मनाने तथा उनके फैसला लेने के सम्मान करने का है। धोनी को मैदान पर लगातार हमारा मनोरंजन जारी रखने के लिए ढेरो शुभकामनाएं- सचिन तेंदुलकर) (असली लीडर के संकेत होते हैं कि उसे पता होता है कि जिम्मेदारी कब किसी और को सौंपना है। धन्यवाद कप्तान आप प्रेरणा हैं- कृष श्रीकांत) (कौन बेहतर भारतीय कप्तान है? धोनी के लिए रीट्वीट करो और गांगुली के लिए लाइक- वीरेंदर सहवाग)
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications