CSK के पूर्व बल्लेबाज ने मचाया कोहराम, बना दिया सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड; पारी में जड़े 20 छक्के

समीर रिजवी ने धुआंधार दोहरा शतक लगाया (Photo Credit - @BCCIdomestic)
समीर रिजवी ने धुआंधार दोहरा शतक लगाया (Photo Credit - @BCCIdomestic)

Sameer Rizvi Smashed Fastest Double Ton : उत्तर प्रदेश के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने डोमेस्टिक क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने त्रिपुरा के खिलाफ अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी के मैच में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बना दिया। रिजवी ने 97 गेंद पर 201 रनों की तूफानी पारी खेली और इस दौरान 13 चौके और 20 छक्के अपनी पारी के दौरान जड़े। उन्होंने त्रिपुरा के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

समीर रिजवी ने मात्र 97 गेंद पर जड़ दिया दोहरा शतक

समीर रिजवी उत्तर प्रदेश की बल्लेबाजी के दौरान 23वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए और अकेले दम पर अपनी टीम को एक विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। उन्होंने काफी धुआंधार बल्लेबाजी की। लिस्ट ए में हालांकि यह रिकॉर्ड नहीं है लेकिन समीर रिजवी ने काफी असाधारण पारी खेली। लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के चाड बोस के नाम है। उन्होंने भारत के नारायण जगदीशन और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड तोड़ा था। जगदीशन और हेड ने 114 गेंद पर दोहरा शतक जड़ा था। जगदीशन ने विजय हजारे ट्रॉफी और ट्रेविस हेड ने मार्श कप के दौरान ये रिकॉर्ड बनाया था।

समीर रिजवी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते आएंगे नजर

समीर रिजवी को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दौरान 95 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। इससे पहले के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 8.4 करोड़ में खरीदा था। हालांकि उस दौरान उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। इसी वजह से सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद जब आईपीएल का ऑक्शन हुआ तो फिर दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीद लिया था। समीर रिजवी की उनकी आक्रामक बैटिंग के लिए अक्सर उनकी तुलना सुरेश रैना से की जाती है।

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के कई बल्लेबाज इस वक्त डोमेस्टिक क्रिकेट में जबरदस्त खेल दिखाया है। दिल्ली कैपिटल्स के ही एक और युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने विजय हजारे ट्रॉफी में तूफानी पारी खेली। उन्होंने मात्र 130 गेंद पर 170 रनों की विस्फोटक पारी खेली। ऐसे में आईपीएल के अगले सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी मजबूत नजर आने लगी है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications