IPL 2025 के बीच CSK के दिग्गज को मिला पद्मश्री पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

IPL 2025, Ravichandran Ashwin, CSK
रविचंद्रन अश्विन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मानित होते हुए (Pc: X@BCCI)

Ravichandran Ashwin Gets Padma Shri Award: IPL 2025 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है। सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान अश्विन को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के दौरान भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप जाखड़ और पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। अश्विन को ये सम्मान खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला है। अश्विन को सम्मानित करने की घोषणा केंद्र सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को कर दी गई थी।

Ad

पिछले साल अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा था अलविदा

बता दें कि दाएं हाथ के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। वह भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। अश्विन भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। 106 टेस्ट मैचों में अश्विन ने 537 विकेट झटके। सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले सबसे आगे हैं। उन्होंने अपने करियर में 619 विकेट चटकाए।

भले ही अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन अभी भी उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा है। अश्विन इन दिनों आईपीएल के 18वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं।

पद्मश्री अवॉर्ड मिलने पर बीसीसीआई ने अश्विन को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अश्विन का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,

भारत के माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर रविचंद्रन को बधाई। जो उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों और टीम इंडिया के साथ एक शानदार करियर के सम्मान के तौर पर मिला।
Ad

इस समारोह के दौरान भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी पीआर श्रीजेश को भी सम्मानित किया गया। उन्हें पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजा गया है। पीआर श्रीजेश का भी खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद संन्यास की घोषणा की थी। श्रीजेश मौजूदा समय में भारत की मेंस हॉकी टीम के हेड कोच हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications