रोहित शर्मा को MI की कप्तानी से हटाए जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आया बड़ा बयान

एम एस धोनी और रोहित शर्मा (Photo Credit - CSK Twitter)
एम एस धोनी और रोहित शर्मा (Photo Credit - CSK Twitter)

मुंबई इंडियंस की टीम (Mumbai Indians) ने आईपीएल (IPL) के आगामी सीजन से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बना दिया है। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने की खबर सामने आने के बाद प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और हर कोई इस फैसले से काफी हैरान था। पांच बार आईपीएल टाइटल जीतने वाली एम एस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इसको लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। सीएसके ने खास अंदाज में रोहित शर्मा की कप्तानी को ट्रिब्यूट दिया।

Ad

रोहित शर्मा ने 11 सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी की और 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। उन्हें 2013 में मिड-सीजन के दौरान टीम का कप्तान बनाया गया था और इसके बाद से रोहित शर्मा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पिछले 11 सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। यही वजह है कि सीएसके के साथ मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है।

सीएसके ने रोहित शर्मा को लेकर किया खास पोस्ट

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने की खबर सामने आने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने एक शानदार पोस्ट किया और रोहित शर्मा के कप्तानी को लेकर प्रतिक्रिया दी। सीएसके ने अपने पोस्ट में लिखा,

2013 से लेकर 2023 तक एक दशक तक एम एस धोनी और रोहित शर्मा के बीच राइवलरी रही। रोहित शर्मा के लिए काफी ज्यादा सम्मान है।

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ने ही आईपीएल की ट्रॉफी पांच-पांच बार जीती है। इसी वजह से दोनों टीमों के बीच राइवलरी काफी तगड़ी है। सीएसके ने एम एस धोनी की कप्तानी में और मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ये पांचों टाइटल जीते हैं और इसी वजह से जब ये खिलाड़ी कप्तान के तौर पर आईपीएल में आमने-सामने होते थे तो सबकी निगाहें इस पर होती थीं कि कौन बेहतर करेगा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications