CSK vs MI Head to Head

Last Modified Mar 24, 2020 21:56 IST

CSK vs MI Head to Head कुल आंकड़े


मैचसीएसके ने जीतेमुंबई इंडियंस ने जीतेटाईकोई नतीजा नहीं
30121800

CSK vs MI Head to Head अब तक के मैचों की पूरी डिटेल


सालविनरकितने अंतर से जीत हासिल कीजगह
2008चेन्नई सुपर किंग्स6 रनचेन्नई
2008मुंबई इंडियंस9 विकेटमुंबई
2009मुंबई इंडिय19 रनकेपटाउन
2009चेन्नई सुपर किंग्स7 विकेटपोर्ट एलिजाबेथ
2010मुंबई इंडियंस5 विकेटमुंबई
2010चेन्नई सुपर किंग्स24 रनचेन्नई
2010चेन्नई सुपर किंग्स22 रनमुंबई
2011मुंबई इंडियंस8 रनमुंबई
2011मुंबई इंडियंस3 विकेटचेन्नई
2012मुंबई इंडियंस8 विकेटचेन्नई
2012मुंबई इंडियंस2 विकेटमुंबई
2012चेन्नई सुपर किंग्स38 रनबैंगलोर
2012 चैंपियंस लीग टी20चेन्नई सुपर किंग्स6 रनजोहांसबर्ग
2013मुंबई इंडियंस9 रनचेन्नई
2013मुंबई इंडियंस60 रनमुंबई
2013चेन्नई सुपर किंग्स48 रनदिल्ली
2013मुंबई इंडियंस23 रनकोलकाता
2014चेन्नई सुपर किंग्स7 विकेटदुबई
2014चेन्नई सुपर किंग्स4 विकेटमुंबई
2014चेन्नई सुपर किंग्स7 विकेटमुंबई
2015चेन्नई सुपर किंग्स6 विकेटमुंबई
2015मुंबई इंडियंस6 विकेटचेन्नई
2015मुंबई इंडियंस25 रनमुंबई
2015मुंबई इंडियंस41 रनकोलकाता
2018चेन्नई सुपर किंग्स1 विकेटमुंबई
2018मुंबई इंडियंस8 विकेटपुणे
2019मुंबई इंडियंस37 रनमुंबई
2019मुंबई इंडियंस46 रनचेन्नई
2019मुंबई इंडियंस6 विकेटचेन्नई
2019मुंबई इंडियंस1 रनहैदराबाद

2008 के पहले सीजन से ही चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आंकड़ों के हिसाब से आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें हैं। ये दो टीमें हमेशा से ही जबरदस्त प्रदर्शन करती आई हैं। मुंबई ने जहां सबसे ज्यादा 4 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है तो वहीं चेन्नई ने 3 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। 2019 के सीजन में फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर रिकॉर्ड चौथी बार खिताब पर कब्जा किया था। इन दोनों टीमों के बीच ना केवल आईपीएल बल्कि चैंपियंस लीग टी20 में भी काफी कड़ा मुकाबला हुआ है। मुंबई और चेन्नई ने कई बार चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम किया है।




CSK vs MI Head to Head मुकाबलें की अगर बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 18 में मुंबई ने और 12 मैचों में चेन्नई ने जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में पहला मुकाबला 23 अप्रैल 2008 को खेला गया था। इस मैच में चेन्नई ने 6 रनों से जीत हासिल की थी। हालांकि उसके बाद के सालों में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई के खिलाफ बढ़त बना ली।


इन दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला 29 अप्रैल 2018 को सुब्रत रॉय सहारा स्टेडियम पुणे में मैच हुआ था। पुणे चेन्नई का दूसरा होम ग्राउंड है। सुरक्षा कारणों से इसे चेन्नई से पुणे शिफ्ट कर दिया गया था। एमआई ने इस मुकाबले में घरेलू टीम को 8 विकेट से मात दी। टीम के टॉप 3 बल्लेबाजों सूर्यकुमार यादव, एविन लुईस और कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया।


CSK vs MI Head to Head मुकाबलों में सुरेश रैना ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। रैना ने 26 मैचों में 34.95 की औसत से 699 रन बनाए हैं। ड्वेन ब्रावो 20 मैचों में 31 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इन 31 में से 26 विकेट उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए लिए, वहीं 5 विकेट उनको तब मिले थे, जब वो मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। आईपीएल 2020 में भी ये दोनों खिलाड़ी सीएसके का हिस्सा होंगे। CSK vs MI Head to Head मुकाबले में उच्चतम स्कोर 208 है जो सीएसके ने बनाया था, वहीं न्यूनतम स्कोर 79 रन भी सीएसके के नाम ही है।


इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले से IPL के 13वें संस्करण की शुरुआत होगी और पहला मैच 29 मार्च को खेला जाएगा। एम एस धोनी, सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी सीएसके की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे, वहीं रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और क्रिस लिन जैसे खिलाड़ी मुंबई इंडियंस का हिस्सा होंगे।