नन्हीं फैन ने एम एस धोनी को किया किस, देखें वीडियो

एम एस धोनी
एम एस धोनी

इस बात से बिल्कुल इंकार नहीं किया जा सकता कि एमएस धोनी इस समय दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। भारत में तो उनके प्रति जुनून देखा ही जाता है लेकिन भारत के बाहर भी वे बेहद लोकप्रिय हैं।

Ad

महेंद्र सिंह धोनी को फैंस मैदान पर देखने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान औऱ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी की फैन फॉलोइंग काफी लंबी है और अब जब काफी समय बाद धोनी आईपीएल 2020 से मैदान में वापसी कर रहे हैं तो उनके फैंस की खुशी देखते ही बन रही है। फैंस का उनके लिए प्यार देखते ही बन रहा है। इसी कड़ी में माही का एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप 5 विकेटकीपर, लिस्ट में केवल भारतीय खिलाड़ी

इस वीडियो में माही की एक छोटी सी फैन उनका अभिवादन कर रही है। माही भी प्यार से उससे हाई फाइव करते हैं। और उससे हाथ मिलाते हैं। इसके बाद जैसे ही माही दूसरी तरफ देखते हैं उनकी छोटी सी फैन उन्हें प्यार से किस कर लेती है।

Ad

वीडियो में धोनी के आसपास कई फैंस जमा हैं जो उन्हें पुकार रहे हैं और उनके ऑटोग्राफ का वेट कर रहे हैं लेकिन उनकी इस छोटी सी फैन ने सबका दिल जीत लिया है। छोटी सी फैन द्वारा उन्हें किस किए जाने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से मैदान से दूर चल रहे हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद धोनी ने कोई मैच नहीं खेला है। धोनी ने अपना आखिरी वनडे 9 जुलाई 2019 को खेला था। जिसके बाद अब फैन उन्हें 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications