CWC 2023: वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे तेज शतक को लेकर ग्लेन मैक्सवेल के साथ बातचीत का एबी डीविलियर्स ने किया खुलासा, देखें वीडियो 

ग्लेन मैक्सवेल के नाम वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक दर्ज है
ग्लेन मैक्सवेल के नाम वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक दर्ज है

वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) ऑस्ट्रेलिया के स्टार आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के लिए बहुत खास जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने अपने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार 201 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं इसके अलावा उन्होंने इसी टूर्नामेंट में वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक भी जड़ा था। उन्होंने यह कारनामा नीदरलैंड्स के खिलाफ किया था। अब उनके इस तूफानी शतक को लेकर एबी डीविलियर्स (AB de Villiers) ने बड़ा बयान दिया है।

आईसीसी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एबी डीविलियर्स ने ग्लेन मैक्सवेल से हुई उस बातचीत का खुलासा किया, जो वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे तेज शतक लगने के पहले हुई थी। डीविलियर्स ने कहा, ‘मैंने उनसे कहा कि 49 गेंद में वर्ल्ड कप में शतक लगा है। यह इतना तेज नहीं है। यह टूट सकता है। इस पर मैक्सवेल हंसे और उन्होंने कहा कि हां इस वर्ल्ड कप में टूट सकता है, इसके बाद खुद उन्होंने ऐसा कर दिखाया और 40 गेंदों में सबसे तेज शतक नीदरलैंड्स के खिलाफ लगाया।’

इसके अलावा डीविलियर्स ने वनडे फॉर्मेट के सबसे तेज शतक की भी बात की, जो उन्होंने 31 गेंदों में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। उन्होंने कहा, ‘समय के साथ यह रिकॉर्ड भी टूट जाएगा। जो नए खिलाड़ी आ रहे हैं, वह बेहतर से बेहतर होते जा रहे हैं। मैंने उस दिन कुछ गेंदें बर्बाद ना की होती, तो यह और भी तेज होता। हालाँकि, मैं खुश हूं कि रिकॉर्ड वहां है। मैं कभी रिकॉर्ड्स के लिए नहीं खेलता था और यह एक बोनस की तरह है।’

आपको बता दें कि मैक्सवेल के पहले इसी वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम ने श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंदों पर शतक लगाया था। उन्होंने आयरलैंड के केविन ओ'ब्रायन का वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 50 गेंदों में 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा कारनामा किया था। हालांकि मार्करम का यह रिकॉर्ड ज्यादा दिन तक नहीं रहा और मैक्सवेल ने इसे तोड़ दिया।

Quick Links

App download animated image Get the free App now