CWC 2023: कुसल मेंडिस ने तोड़ा वर्ल्ड कप में सनथ जयसूर्या का बड़ा रिकॉर्ड, बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में हासिल की खास उपलब्धि 

India Cricket WCup
कुसल मेंडिस ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका और बांग्लादेश (SL vs BAN) के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (CWC 2023) का 38वां मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया लेकिन टीम को पहले ही ओवर में झटका लगा गया। इसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आये कप्तान कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने एक छोटी सी पारी खेली लेकिन इसमें एक छक्का लगाकर उन्होंने श्रीलंका के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की।

टॉस हारकर पहले खेलने उतरी श्रीलंका को पारी की छठी ही गेंद पर पहला झटका लग गया और कुसल परेरा सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। परेरा का शोरीफुल इस्लाम की गेंद पर विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने एक बेहतरीन कैच लपका। हालाँकि, इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कुसल मेंडिस ने पैथुम निसांका (41) का बखूबी साथ दिया और 12वें ओवर में 66 के स्कोर पर आउट होने से पहले 63 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी की।

श्रीलंका के लिए एक वनडे वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने कुसल मेंडिस

अपनी पारी में कुसल मेंडिस ने एक छक्का और एक चौका लगाया। 11वें ओवर की पहली गेंद पर मेंडिस ने तंजीम हसन के खिलाफ जैसे ही छक्का लगाया, वो श्रीलंका के लिए एक वनडे वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। मौजूदा वर्ल्ड कप में उनके नाम आठ पारियों में 15 छक्के हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड बाएं हाथ के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनाथ जयसूर्या के नाम था, जिन्होंने 2007 वर्ल्ड कप में खेली 11 पारियों में 14 छक्के लगाए थे। अब मेंडिस ने जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया है।

मौजूदा टूर्नामेंट में कुसल मेंडिस ने तूफानी अंदाज में शुरुआत की थी और शुरू की दो पारियों में बेहद आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए एक अर्धशतक और एक शतक बनाया था। हालाँकि, उसके बाद की छह पारियों में वो एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए और अपनी टीम को निराश किया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications