CWC 2023: सोशल मीडिया के ‘डेलुलु’ और ‘सोलुलु’ ट्रेंड सुनकर दंग हुए विराट कोहली, देखें मजेदार वीडियो

(Photo Courtesy: de little delulu show Twitter)
(Photo Courtesy: de little delulu show Twitter)

वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में भारतीय टीम (Indian Cricket Team) का विजय अभियान जारी है। टीम ने अभी तक खेले अपने सभी आठ मुकाबले जीते हैं। अब भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 12 नवंबर को खेलना है। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सोशल मीडिया के एक लोकप्रिय ट्रेंड को सुनकर हैरान रह गए और मजेदार रिएक्शन दिया।

Ad

दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में के दौरान दिग्गज खिलाड़ी को सोशल मीडिया ट्रेंड ‘माय डेलुलु इज द ओनली सोलुलु’ दोहराने को कह गया। इस ट्रेंड में के डेलुलु और सोलुलु शब्द को सुनकर विराट कोहली चौंक गए। हालांकि, बाद में उन्होंने इस ट्रेंड की लाइन को दोहराया। कोहली का अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Ad

इससे पहले स्टार स्पोर्ट्स के शो के दौरान विराट कोहली ने बैंगलोर शहर के प्रति अपना प्यार जाहिर किया था। उन्होंने इस शहर को अपना दूसरा घर बताया था। इसके अलावा उन्होंने आरसीबी और बैंगलोर के फैंस की जमकर तारीफ भी की थी। कोहली ने फैंस के प्रति अपना प्यार दिखाते हुए कहा था कि जो विश्वास, जो प्यार मुझे यहां मिला है, किसी भी बेशकीमती चीजों से बढ़कर है।

आपको बता दें कि मौजूदा वर्ल्ड कप में विराट कोहली कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अब तक अपने आठ मैचों की आठ पारियों में दो शतक और चार अर्धशतक की मदद से शानदार 543 रन बनाए हैं। भारतीय टीम के आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोहली ने कमाल का शतक जड़ा था। यह उनके वनडे करियर का 49वां शतक था। इस शतक के साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा 49 शतकों की बराबरी की थी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications