सौरव गांगुली और अन्य कप्तानों की तुलना पर आया बयान

धोनी-गांगुली
धोनी-गांगुली

दीपदास गुप्ता ने सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी के बारे में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तीनों कप्तानों ने अलग-अलग योगदान दिया है और यह एक चेन है। सौरव गांगुली के बाद महेंद्र सिंह धोनी आए और उनके बाद विराट कोहली आए।

एक रिपोर्ट के अनुसार दीपदास गुप्ता ने कहा कि सौरव गांगुली एक निश्चित स्तर तक भारतीय टीम को लेकर गए उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी टीम को आगे लेकर गए। उनके बाद विराट कोहली अब यह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर एक चेन की तरह काम कर रही है। दीपदास गुप्ता ने कहा कि कप्तानी की बात करते हैं तो हम अजित वाडेकर की बात नहीं करते हैं। भारतीय टीम को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ दो बड़ी जीत हासिल हुई थी इसलिए भारतीय टीम उस समय ही नम्बर एक बन गई थी।

यह भी पढ़ें: आरोन फिंच ने संन्यास की योजना के बारे में बताया

सौरव गांगुली की कप्तानी में खेले थे दीपदास गुप्ता

बतौर विकेटकीपर खेलने वाले दीपदास गुप्ता सौरव गांगुली की कप्तानी में खेले थे। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में एक शतक है। दीपदास गुप्ता बतौर ओपनर बल्लेबाज भारतीय टीम के लिए खेलते थे।

दीपदास गुप्ता
दीपदास गुप्ता

दीपदास गुप्ता ने कपिल देव, सुनील गावस्कर और मंसूर अली खान पटौदी जैसे खिलाड़ियों को याद करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों के लिए हमें गर्व होना चाहिए।

टेस्ट क्रिकेट में दीपदास गुप्ता ने 8 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है। क्रिकेट से संन्यास के बाद वह कमेंटेटर और क्रिकेट विश्लेषक के रूप में काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कई बार सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी की चर्चा में तुलना भी कई बार होती है। हालांकि हर कप्तान की अलग जनरेशन और टीम रही है। गांगुली ने टीम को जीतन सिखाया और धोनी ने उसे और आगे पहुँचाने का काम किया। विराट कोहली भी अच्छा कर रहे हैं।

Quick Links