3 राजस्थान के खिलाड़ी जो IPL 2025 में होंगे CSK का हिस्सा, विस्फोटक बल्लेबाज भी शामिल 

Photo Credit: Khaleel Ahmed Instagram
Photo Credit: Khaleel Ahmed Instagram

3 Rajasthan Players will be part of CSK in IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स संयुक्त रूप से आईपीएल की सबसे कामयाब फ्रेंचाइजी है। सीएसके ने पांच बार टाइटल को अपने नाम किया है। IPL के 18वें सीजन के लिए हुए मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने 20 खिलाड़ियों को खरीदा था। वहीं, नीलामी से पहले चेन्नई द्वारा पांच खिलाड़ी रिटेन हुए थे। इस तरह अब सीएसके के स्क्वाड में कुल 25 खिलाड़ी शामिल है।

Ad

चेन्नई की टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा संयोजन है। इस टीम में तीन ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनका संबंध राजस्थान से है। आइए आपको उन तीनों खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

3. कमलेश नागरकोटी

कमलेश नागरकोटी ने 2018 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी धारदार तेज गेंदबाजी के जरिए सुर्खियां बटोरीं थी। टूर्नामेंट में वह 9 विकेट लेने में सफल रहे थे। इसके बाद IPL 2018 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस युवा तेज गेंदबाजों को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया था। उस समय वह 3.20 करोड़ में बिके थे। हालांकि, चोटों के चलते उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू 2020 में किया था लेकिन वह अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे।

इसके बाद IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने थे। वहीं, पिछले सीजन में नागरकोटी को कोई खरीदार नहीं मिला था। IPL के 18वें सीजन के लिए सीएसके ने नागरकोटी को 30 लाख में साइन किया है।

2. दीपक हूडा

दीपक हूडा IPL 2022 में अपने कमाल के प्रदर्शन को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने LSG की ओर से खेलते हुए 14 पारियों में 451 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन की वजह से उनका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू हो पाया था। IPL 2023 में हूडा अपने कमाल के प्रदर्शन को जारी नहीं रख पाए थे। 17वें सीजन में भी उनका फ्लॉप प्रदर्शन जारी रहा। यही वजह रही कि LSG ने हूडा को रिटेन नहीं किया था। सीएसके ने IPL 2025 के लिए हूडा को 1.7 करोड़ में खरीदा है।

1. खलील अहमद

खलील अहमद की गिनती भारत के सबसे बेहतरीन बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में होती है। खलील को सीएसके ने मेगा नीलामी में 4.20 करोड़ में खरीदकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया। खलील 2018 से आईपीएल खेलते आ रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आईपीएल 2019 के दौरान देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने 19 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। IPL के पिछले सीजन में भी खलील का प्रदर्शन अच्छा रहा था, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने उनके रिटेन नहीं किया था।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications