IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान, दिग्गज को बनाया उपकप्तान; RCB से रह चुका है नाता 

दिल्ली कैपिटल्स की टीम (Photo Credit_Getty)
दिल्ली कैपिटल्स की टीम (Photo Credit_Getty)

Delhi Capitals Vice Captain for IPL 2025: आईपीएल 2025 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। 22 मार्च से शुरू हो रहे इस 18वें एडिशन को लेकर तैयारियों का दौर जारी है। जहां सभी टीमें इस वक्त मैदान में जमकर पसीना बहा रही हैं। इसी बीच आईपीएल के इस सीजन में अपने नए कप्तान के साथ नजर आने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को नए उपकप्तान की घोषणा कर दी है।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले ही दिनों टीम की कमान अक्षर पटेल को सौंपी थी। जिसके बाद उन्होंने अब उपकप्तानी पर मुहर लगाते हुए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज फाफ डू प्लेसी को नियुक्त किया है। ये प्रोटियाज खिलाड़ी इस बार दिल्ली कैपिटल्स का उपकप्तान होगा। जिसकी जानकारी खुद दिल्ली कैपिटल्स ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके दी है। वीडियो में फाफ फोन पर बात करते हुए दिख रहे हैं और खुद को दिल्ली कैपिटल्स का नया उपकप्तान बता रहे हैं।

Ad

आईपीएल के 18वें एडिशन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में काफी बदलाव देखने को मिला है। जहां कुछ स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। टीम में शामिल भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को टीम की कमान मिलने की उम्मीद थी। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने आखिर में ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल को टीम का कप्तान बनाया। तो वहीं अब डू प्लेसी, अक्षर पटेल के डिप्टी होंगे।

फाफ डू प्लेसी को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में खरीदा था

फाफ डू प्लेसी पिछले साल तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान थे। जहां उन्होंने टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। लेकिन इस बार उन्हें आरसीबी ने रिटेन भी नहीं किया और मेगा ऑक्शन के दौरान अपने साथ शामिल नहीं किया। इस प्रोटियाज खिलाड़ी को ऑक्शन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस में अपने पाले में शामिल किया। जिसके बाद अब उन्हें टीम में बहुत ही अहम जिम्मेदारी दी गई है। फाफ के पास इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर कई टी20 लीग में कप्तानी का अच्छा अनुभव है। ऐसे में वो इस बार के सीजन में कप्तान अक्षर पटेल का काम आसान कर सकते हैं। वहीं केएल राहुल इस बार सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे।

Quick Links

Edited by Kalpesh Kalal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications