दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ने जड़ा धुआंधार शतक, IPL 2024 में नहीं खेलने का किया था फैसला

West Indies v England - 4th T20I
West Indies v England - 4th T20I

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के प्रमुख बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने आईपीएल 2024 (IPL) से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि काउंटी क्रिकेट में वापसी करते हुए उन्होंने जबरदस्त शतक जड़ दिया है। हैरी ब्रूक ने काफी धुआंधार पारी खेली और टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन के दौरान हैरी ब्रूक को 4 करोड़ की रकम में खरीदा था। हालांकि सीजन का आगाज होने से पहले ही ब्रूक ने अपना नाम वापस ले लिया था। अब दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी जगह साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को शामिल किया है।

हैरी ब्रूक ने 69 गेंदों पर लगाया धुआंधार शतक

इसी बीच हैरी ब्रूक ने सेकेंड डिवीजन काउंटी चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल दिखाते हुए शतक लगा दिया है। उन्होंने यॉर्कशायर की तरफ से खेलते हुए मात्र 69 गेंदों पर शतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 2 छक्के लगाए। ये उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 12वां शतक है। उनके इस पारी की वजह से यॉर्कशायर की टीम 6 विकेट पर 246 रन बनाने में कामयाब रही। दिसंबर 2023 के बाद हैरी ब्रूक पहली बार मैदान में उतरे थे और अपनी इस पारी से उन्होंने दिखा दिया है कि वो काफी फॉर्म में हैं।

आपको बता दें कि हैरी ब्रूक ने अपना आईपीएल डेब्यू पिछले साल किया था लेकिन उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था। आईपीएल 2023 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक को 13 करोड़ से ज्यादा की रकम में टीम में शामिल किया था लेकिन वो इस हिसाब से परफॉर्मेंस नहीं दे पाए थे। वो लगातार मैचों में फ्लॉप हुए थे लेकिन एक मैच में ब्रूक ने जरूर शतक लगाया था। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ओपन करते हुए नाबाद 100 रन बनाए थे। सीजन के बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदा था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications