"दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस को कड़ी टक्कर दे सकती है"

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली की टीम ऐसी है जो इस आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को कड़ी टक्कर दे सकती हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन किया था। वो पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचे थे। हालांकि फाइनल मैच में उन्हें मुंबई इंडियंस से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस सीजन वो जरुर एक कदम और आगे बढ़कर ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: पार्थिव पटेल ने बताया कि आरसीबी की टीम क्यों ग्लेन मैक्सवेल पर काफी ज्यादा निर्भर करेगी

अपने यू-ट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

इस टीम के पास काफी मजबूत पक्ष है। ये मेरी फेवरिट टीमों में से एक है जो कागजों पर काफी अच्छी है। ये टीम मुंबई इंडियंस को कड़ी टक्कर दे सकती है। बैलेंस की अगर बात करें तो हर पोजिशन के लिए उनके पास बेहतरीन प्लेयर हैं। दिल्ली कैपिटल्स का सबसे मजबूत पक्ष उनका इंडियन कोर है। शिखर धवन, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव और इशांत शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के पास हैं। इसके अलावा उनके पास अमित मिश्रा भी हैं। इनमें से कई प्लेयर ऐसे हैं जो काफी बड़े मैच विनर हैं और लगातार टीम की जीत में योगदान देते हैं।

आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी को बताया शानदार

आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी को भी उनका सबसे बड़ा प्लस प्वॉइंट बताया। उन्होंने कहा,

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई बेहतरीन गेंदबाज हैं। कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्ट्जे उनके पास हैं। अब क्रिस वोक्स भी टीम में आ गए हैं। वहीं इशांत शर्मा, उमेश यादव और आवेश खान जैसे भारतीय गेंदबाज भी हैं।

ये भी पढ़ें: आरसीबी के लिए राहत की खबर, देवदत्त पडिक्कल का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता