Delhi Capitals Squad IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है। आईपीएल के अगले सीजन में टाइटल जीतने के लिए अब दिल्ली ने कई बड़े खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया है। IPL 2025 में डीसी नए रूप में नजर आने वाली है। IPL 2025 मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने कुल 19 खिलाड़ियों को खरीदा है। इसमें केएल राहुल, फाफ डू प्लेसी और हैरी ब्रूक जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। DC ने चार खिलाड़ियों को किया था रिटेन आईपीएल के 18वें सीजन के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली ने अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव और अभिषेक पोरेल के रूप में चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था। फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में 73 करोड़ की पर्स मनी के साथ उतरी। दिल्ली ने ऑक्शन के पहले दिन 9 खिलाड़ियों को खरीदा था। वहीं, मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन डीसी द्वारा 10 प्लेयर्स खरीदे गए। ऑक्शन के दौरान दिल्ली अपने पुराने खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को खरीदना चाहती थी, जिसके लिए उसने काफी बड़ी बोली भी लगाई, लेकिन अंत में पंजाब किंग्स ने बाजी मार ली थी। अय्यर के हाथ से फिसलने के बाद दिल्ली ने केएल राहुल को 14 करोड़ में खरीदकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बना लिया। View this post on Instagram Instagram Postदिल्ली ने अपने पूर्व युवा खिलाड़ी जैक फ्रेजर मैकगर्क को फिर से अपने दल का हिस्सा बनाने के लिए इस बार 9 करोड़ रूपये चुकाए हैं। वहीं, दिल्ली ने आरसीबी के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसी को 2 करोड़ में साइन कर लिया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि डू प्लेसी इतनी कम कीमत में बिकेंगे। इसके अलावा डीसी ने इंग्लैंड के विस्फ्टोक बल्लेबाज हैरी ब्रूक, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन जैसे मैच विनर्स पर भी दांव खेला। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के लिए धमाल मचाने वाले आशुतोष शर्मा अगले सीजन में अब दिल्ली की ओर से जलवा बिखेरेंगे। अब देखने वाली बात होगी कि IPL 2025 में दिल्ली की कप्तानी केएल राहुल और अक्षर पटेल में से कौन संभालता है। IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड केएल राहुल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिचेल स्टार्क, हैरी ब्रुक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी नटराजन, करुण नायर, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डू प्लेसी, समीर रिजवी, मुकेश कुमार, दर्शन नलकंडे, विपराज निगम, दुश्मंथा चमीरा, डोनावेन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार , त्रिपुराण विजय, माधव तिवारी।